जमुई: आमतौर पर कहा जाता है कि एक पत्नी के साथ गुजर बसर करना मुश्किल है, दूसरी की तो सोच भी नहीं सकते। इस जुमले ठीक उलट बिहार के जमुई में एक शख्स की अब तक 6 पत्नियां सामने आई है। बताया जाता है कि यह शख्स इतना चालू किस्म का है कि जहाँ जाता है वहां एक नई गृहस्ती बसा लेता है। उसे महिलाओं को झांसा देकर अपने कब्जे में लेने की महारत हासिल है। दिलचस्प बात यह है कि सभी पत्नियां उसे ”बाबू” कहकर पुकारती है। लेकिन किसी को भी हवा नहीं लगी की ऑफिसियल टूर के नाम पर बाबू जगह -जगह रंगरेलियां मनाते है। बाबू का बाजा उस समय बजा जब पांचवी पत्नी को छठवी गर्लफ्रैंड के बारे में पता पड़ा। इसके बाद पहली से लेकर चौथी तक सामने आने में देर नहीं लगी।

पत्नियों के दस्तक देने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। लिहाजा अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि अभी और पत्नी दस्तक दे सकती है। एक पत्नी की शिकायत के बाद रेलवे स्टेशन से कुछ दिन पहले इस युवक को पकड़ा गया था। उसकी पत्नी का आरोप है कि उसने अलग-अलग राज्यों में झांसा देकर छह शादियां की है। शिकायत में इसकी तस्दीक भी हुई है। इस युवक ने बंगाल, दिल्ली, झारखंड और बिहार में शादियां की थी।

शिकायत दूसरी पत्नी की मां ने की थी। इसके बाद दामाद बाबू पुलिस के हथ्थे चढ़े। दरअसल इस शख्स की सास ने आरोप लगाया था कि उसके दामाद की छह पत्नियां हैं। सभी से बच्चे भी हैं, उसकी बेटी के साथ भी उसने इसी तरह से धोखा किया है। दरअसल पति के प्यार में पागल पत्नी जब शिकायत के लिए तैयार नहीं हुई तो दामाद को सबक सिखाने का बीड़ा उसकी सास ने उठाया।

आरोपी की सास ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी बेटी कोबिया को उसका पति छोड़कर चला गया था। दरअसल उसके पति को उसके साले ने जमुई रेलवे स्टेशन पर दूसरी पत्नी के साथ पकड़ा था। दरअसल यह शख्स अपनी पहली पत्नी के साथ कोलकाता जा रहा था। उधर जीजा को दूसरी पत्नी के साथ देखकर साले ने पूरी कहानी अपनी माँ और बहन को बताई। उधर कलई खुलने के बाद आरोपी पति ने अपने ससुराल और पत्नी के घर जाने से इनकार कर दिया। घर में बवाल मचने के बाद दूसरी पत्नी का भाई अपने जीजा के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंच गया।

बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा में काम करने वाला यह शख्स लगभग 30 साल का है। उसे छोटू कुमार के नाम से जाना जाता है। जावातरी गांव का रहने वाले छोटू के बारे में बताया जाता है कि आर्केस्ट्रा में गाना गाने के दौरान वह अपना शिकार ढूंढ लेता है। उसकी दूसरी पत्नी ने अपने पति की करतूत उजागर करते हुए कहा कि वे जहां आर्केस्ट्रा में गाने जाते वहीं किसी लड़की को पटाकर शादी कर लेते है।

पुलिस जाँच में पाया गया कि देवघर में मां शारदा आर्केस्ट्रा में छोटू गाना गाने का काम करता है। उसकी आवाज़ के कई दीवाने है। पता चला कि छोटू की पहली शादी रांची में कलावती नामक महिला से हुई। उससे चार बच्चे हैं, दूसरी शादी बिहार के ही जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरकांड निवासी मंजू देवी के साथ हुई और उसके दो बच्चे हैं। इधर, दूसरी शादी की जानकारी के बावजूद पहली पत्नी कलावती ने बताया कि वह अपने पति से खुश है. उसके साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है।

इस मामले में दूसरी पत्नी के भाई विकास दास बताया कि कोलकाता जाने के लिए जीजा जमुई स्टेशन आया था। वो भी अपने दोस्त को विदा करने स्टेशन पहुंचा था। तभी उसकी नजर जीजा छोटू कुमार पर पड़ी। उसके साथ आई महिला ने छोटू को अपना पति बताया | उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद विवाद हुआ और बहन आई। सभी परिजन जीजा छोटू को लेकर थाने पहुंच गए।