Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - RashifalVastu Tips: इन स्थानों पर पानी रखने से बचें, नहीं तो बन...

Vastu Tips: इन स्थानों पर पानी रखने से बचें, नहीं तो बन सकते हैं भुखमरी के हालात….

रायपुर: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशा को बहुत माना जाता है। अग्नि, जल, वायु, आकाश व पृथ्वी इन पंच तत्वों से मिलकर बनी वस्तुओं को सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसका ध्यान न रखने पर घर में वास्तु दोष की संभावना बढ़ जाती है। यह आपकी तरक्की को रोक सकती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो पानी के बर्तन को हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। यह आपके घर के बहुत ही शुभ माना गया है। घर के इस स्थान या दिशा में भूलकर भी पानी को नहीं रखा जाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर को बनवाते समय यह ध्यान रखें कि पानी की टंकी का स्थान वास्तु के नियमों के हिसाब से ही होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में पानी रखने का स्थान घर के सदस्यों से संबंधित होता है। इसका स्थान वास्तु के अनुसार नहीं है, तो आर्थिक नुकसान होता है। पानी की टंकी का स्थान पश्चिम दिशा की तरफ ही होना चाहिए।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में पानी का स्थान ईशान कोण पर ही रखें। यह आपके लिए काफी शुभ होता है। पानी का टैंक उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में ही बनाएं। वास्तु शास्त्र की मानें तो नल से लगातार टपकता पानी बहुत ही अशुभ होता है। आपका नल अगर खराब है, तो उसको तुरंत ठीक करवाएं। यह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही नकारात्मक होगा। आपके जीवन में भुखमरी तक के हालत पैदा हो सकते हैं।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img