Sunday, September 22, 2024
HomeNEWSउत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री की कोरोना से मौत, कमल रानी वरुण...

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री की कोरोना से मौत, कमल रानी वरुण का निधन, पीजीआई लखनऊ में चल रहा था इलाज, दो हफ्ते पहले मिली थीं कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ वेब डेस्क / देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया है | कमल वरुण इससे पहले सांसद भी रह चुकी हैं | यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं | लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था |

कमल रानी 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं | उन्हें इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां आज रविवार सुबह उनका निधन हो गया | कमल वरुण का जन्म 3 मई 1958 को हुआ था |

उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है | मुख्यमंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है | प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया | उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं | ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें |ॐ शांति!

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट में लिखा गया, ‘आज दिनांक 02.08.2020 को प्रातः लगभग 9:30 बजे श्रीमती कमल रानी वरुण जी, मंत्री प्राविधिक शिक्षा का SGPGI, लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया है | श्रीमती वरुण जी घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं | इससे पूर्व श्रीमती वरुण जी 11वीं व 12वीं लोकसभा की सदस्य थीं | मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती वरुण जी ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा | मंत्री के रूप में विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सराहनीय योगदान दिया है | उनका निधन समाज और सरकार के लिये अपूरणीय क्षति है |’ फ़िलहाल कमल रानी वरुण के निधन पर उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है | राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img