‘ब्राह्मण हूं, एनकाउंटर हो जाएगा’ कहने वाले यूपी के विधायक विजय मिश्र MP में गिरफ्तार, गुंडा एक्ट लगने के बाद रातों -रात हुए थे फरार, अब कह रहे है यूपी पुलिस की गाड़ी में नहीं जाऊंगा, कही पलट गई तो सीधे होगा एन्काउंटर, गैंगस्टर विकास दुबे की याद आई कहानी

0
7

भोपाल / लखनऊ – कई गंभीर अपराधों के आरोपी और गिरफ्तारी से बचने के लिए जातिगत कार्ड खेलने वाले उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है | उन्हें मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से हिरासत में लिया गया है | उत्तरप्रदेश की भदोही पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है | उधर उन्हें अपने कब्जे में लेने के लिए भदोही पुलिस की टीम मालवा रवाना हो गई है, जो उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा | हाल में ही विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी करके एनकाउंटर होने की आशंका जताई थी |

उनका यह वीडियो देशभर में चर्चा का विषय बना था | उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था | उधर मध्यप्रदेश पुलिस ने उन्हें यूपी पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है | इसके बाद विधायक जी का बुरा हाल है | वे एक बार फिर दोहरा रहे है कि उनके एन्काउंटर की तैयारी है | एक बार फिर पुलिस की गाड़ी पलटेगी और मौके से भागने के आरोप में उन्हें गोली मार दी जाएगी | विधायक जी ने कहा है कि वे अपनी गाड़ी और ड्राइवर के साथ ही भदोही जायेंगे |

फ़िलहाल उन्होंने अपनी मांग को लेकर अन्न – जल त्याग दिया है | उनकी हालत देखकर मध्यप्रदेश पुलिस पशोपेस में है | गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व गैंगस्टर विकास दुबे को MP पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर यूपी पुलिस को सौंपा था | लेकिन कानपूर पहुंचने से पहले ही विकास दुबे एन्काउंटर में मारा गया था |

मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक विजय मिश्र रातों रात गायब हो गए थे | इस दौरान विजय मिश्र ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है | उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है | विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वो ब्राह्मण होकर चार बार से विधायक हैं | उनके साथ ये सब इसलिए हो रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके | वो बलिया के किसी बेटे को चुनाव लड़ने की बात भी कर रहे हैं | इसीलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है |

विधायक विजय मिश्र ने कहा था कि आरोप लगाने वाले रिश्तेदार का मकान अलग और उनका मकान अलग है, कागजात में भी यही लिखा है | विजय मिश्र ने प्रशासन पर भी उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया | विधायक ने कहा कि सारे विरोधी नेता और पुलिस विभाग मिला हुआ है | दरअसल, विधायक विजय मिश्र, उनकी पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र और उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र पर कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था |

ये भी पढ़े : UP में योगी का खौफ, एनकाउंटर के भय से सरकारी गाड़ी में जाने से इंकार कर रहे गुंडे -बदमाश, अब बाहुबली MLA का वीडियो- ‘ब्राह्मण हूं, कभी भी हो सकता है एनकाउंटर’, देखे भयभीत विधायक का वीडियो

इन तीनों पर मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप है | 8 अगस्त को पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और हाल ही में विधायक विजय मिश्र पर गुंडा एक्ट लगा था | उधर मध्यप्रदेश के मालवा में पुलिस हिरासत में विधायक जी तनाव में आ गए है | उनकी मांग है कि वे ना तो उत्तर प्रदेश पुलिस की सरकारी गाड़ी में जायेंगे और ना ही बोलेरो जैसे वाहन में | उन्हें अंदेशा है कि विकास दुबे की तर्ज पर उनका भी वाहन पलट सकता है | उनके मुताबिक बारिश की वजह से मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश जाने वाले रास्तों का बुरा हाल है |