रायपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शुरूआती रुझान में भाजपा ने जो बढ़त हासिल की थी वो अब भी जारी है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 260 सीट से ज्यादा पर बढ़त बना चुकी है।

भाजपा स्पष्ट रुप से सरकार में वापस लौटते दिख रही है। अगर भाजपा की सत्ता में वापसी होती है तो योगी आदित्यनाथ का फिर से मुख्यमंत्री बनना तय है। अगर ऐसा होता है तो इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री लगातार दो कार्यकाल संभालने का रिकॉर्ड बनेगा।