Saturday, September 21, 2024
HomeNEWSकोरोना के बाद इस राज्य में फैली अज्ञात बीमारी, सैकड़ों लोगों को...

कोरोना के बाद इस राज्य में फैली अज्ञात बीमारी, सैकड़ों लोगों को लिया अपनी चपेट में, 1 की मौत, मचा हड़कंप

एलुरु / दुनियाभर में कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है। इस बीच भारत के आध्र प्रदेश में एक रहस्यमयी बीमारी तेजी से पैर पसार रहा है। इस बीमारी की वजह से सैकड़ों लोग बीमार हो गए हैं, तो वहीं प्रदेश के एलुरु जिले में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 350 से ज्यादा बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बीमारी के बारे में पश्चिमी गोदावरी जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि इनमें से 184 लोगों का इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, तो वहीं अन्य लोगों की हालत अभी स्थिर है। इस बीमारी के कारण राज्य में हड़कंप मच हुआ है।

स्थानीय प्रशासन ने इस अज्ञात बीमारी के प्रकोप को देखते हुए एलुरु के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। मंगलगिरि एम्स के डॉक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के वैज्ञानिकों की टीम केमिकल तकनीक से पानी के नमूने एकत्र करने के लिए एलुरु भेजी गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सोमवार को एलुरु जाएंगे और वहां उस अस्पताल का दौरा करेंगे जहां बीमार पड़े लोगों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े : देश में अबतक 96 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, पिछले 24 घंटे में मिले 32981 नए मरीज, पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किसी बीमारी की वजह से लोग अचानक बीमार हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस अज्ञात बीमारी के शिकार लोगों को दौरे पड़ना, जी मिचलाना जैसी समस्या हो रही है। रविवार को जी मिचलाने और मिर्गी के दौरे पड़ने के कारण 45 साल के एक शख्स की मौत हो गई। इस व्यक्ति को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img