
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हैं। सभी नेताओं ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना में भाग लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे थे। अमित शाह ने मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव के तहत आयोजित होने वाले पारंपरिक आयोजन मुरिया दरबार में शामिल हुए। मुरिया दरबार में अमित शाह ने पुजारियों और आदिवासी समुदाय के नेताओं से बातचीत की।