मुंबई वेब डेस्क / मुंबई में गैंगवार और कई घटनाओ को अंजाम देने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को भारतीय जांच एजेंसियों की मदद से पश्चिमी अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार किया गया है| इंटर पोल और रॉ ऑफिसर ने सेनेगल पुलिस से मिलकर में उसके प्रत्यर्पण की तैयारी की है |आखिरी बार रवि पुजारी सेनेगल में ही दिखाई दिया था |

जानकारी के मुताबिक रवि पुजारी को भारत लाने की सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है| जल्द ही उसे भारत लाया जा सकता है| बताया जाता है कि कर्नाटक में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज है | रवि पुजारी को भारत लाए जाने पर कर्नाटक पुलिस की ही कस्टडी में रखा जायेगा |सूत्रों ने बताया कि रवि पुजारी को भारत जाने वाली फ्लाइट में बैठा दिया गया है| उसे किसी भी वक्त भारत के लिए रवाना किया जा सकता है | (Photos: File)

पुलिस के मुताबिक अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पूजारी सेनेगल में एंटोनी फर्नांडिस के नाम से पासपोर्ट बनाकर रह रहा था यह पासपोर्ट 10 जुलाई 2013 को जारी किया गया था, जो 8 जुलाई 2023 तक वैध है |

पासपोर्ट के मुताबिक वह एक कॉमर्शियल एजेंट है | इसका मतलब यह है कि उसे एक व्यवसायी के रूप में मान्यता हासिल है, जो सेनेगल, बुर्किना फासो और इनके पास के देशों में ‘नमस्ते इंडिया’नाम से रेस्टोरेंट की चेन चला रहा है | भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ फिलहाल रवि पुजारी को भारत लाने की कोशिश में जुटी है| (Photo: IANS)

रवि पुजारी मुंबई से लगभग 15 साल से फरार था|फिरौती, हत्या, ब्लेकमैल और धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही है| केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसके खिलाफ करीब 200 मामलों को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था | रवि पुजारी ने छोटा राजन के साथ मिल कर भी कई वारदातों को अंजाम दिया था |ये दोनों गैंगेस्टर 1990 तक दाऊद इब्राहिम के साथ थे|

जून 2019 में अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी सेनेगल की अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था| उसे 21 जनवरी 2019 को सेनेगल में भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी की सूचना पर गिरफ्तार किया गया था| रवि पुजारी ने बॉलीवुड सितारों के अलावा कई नेताओं से अवैध वसूली की साजिश रची थी |यहां तक कि वो गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी तक को जबरन उगाही की धमकी दे चुका है|

उसके खिलाफ कर्नाटक और मुंबई में 98 मामले लंबित हैं| बीते साल जून में गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी नेउन्हें जान सेमारने की धमकी दी थी|