Saturday, October 5, 2024
HomeChhatttisgarhCG News : बस स्टैण्ड में झंडा लगाने के दौरान दो युवक...

CG News : बस स्टैण्ड में झंडा लगाने के दौरान दो युवक आए करंट की चपेट में, एक की मौत, दूसरा घायल…

कोरिया। CG News जिले के मनेंद्रगढ़ नगर में प्रतिक्षा बस स्टैंड में झंडा लगाने के दौरान नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के 2 मजदूर करंट की चपेट में आ गये। इसमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चल रहा है, लेकिन झंडा लगाने के नाम पर जिस तरह से मजदूरों को भारी बरसात में काम पर लगाया गया है वह बेहद शर्मनाक है। शनिवार की सुबह तेज बारिश में नगर पालिका परिषद द्वारा झंडा लगाने के लिए कई मजदूरों को काम पर लगाया गया था जिसमें से सुमन और रामकृपाल नाम के दो मजदूर प्रतीक्षा बस स्टैंड में झंडा लगा रहे थे, तभी दोनों अचानक करंट की चपेट में आ गये।

बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल मनेंद्रगढ़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामकृपाल का उपचार जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका परिषद के मुख्य नपा अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गये। अब देखना यह है कि मृतक के परिजनों को किस तरह की सहायता मुहैया कराई जाती है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img