Twitter India layoffs: ट्विटर ने बढ़ाई बेरोजगारी ,भारत में गाज गिरना शुरू,कर्मचारियों की छंटनी, मेल पर टर्मिनेशन मैसेज भी

0
21

दिल्ली : एलन मस्क ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और मुख्य वित्त अधिकारी समेत अन्य शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया था। अब आम कर्मचारी भी छटनी का शिकार हो रहे है।वैश्विक स्तर पर ट्विटर अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। इसमें भारत भी शामिल है।  

टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के सोशल मीडिया साइट ट्विटर के अधिग्रहण के बाद बड़े स्तर पर छंटनी करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो ट्विटर ने भारतीय कर्मचारियों पर पहली गाज गिराई है। ट्विटर इंडिया के कुछ कर्मचारियों ने नाम नहीं छपने की शर्त पर इसकी तस्दीक की है।उसने बताया कि,मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।

इसमें भारतीय टीम के ‘महत्वपूर्ण हिस्से’ को प्रभावित किया गया है। उसके मुताबिक अभी छंटनी का पूरा ब्योरा नहीं मिला है। दरअसल,पिछले सप्ताह एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और मुख्य वित्त अधिकारी एवं अन्य शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया था। उनके रुख को देखते हुए कई और शीर्ष स्तर के अधिकारियों ने खुद से भी इस्तीफा दे दिया था।