
रायपुर | पत्नी के मोबाईल पर बार -बार प्रेमी का फोन आने से परेशान पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी | घटना को अंजाम देने के बाद फिल्म की तरह कहानी गढ़ लिया | बीवी की हत्या करने के बाद डायल 112 में फोन लगाया | डायल 112 में पहुंचे पुलिस जवानों को युवक ने बताया कि रास्ते में पति-पत्नी को 3 अज्ञात आदमियों ने रोक लिया था | जिन्होंने उसकी पत्नी की हत्या कर दी | पुलिस के जवानों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक टूट गया और हत्या करना कबूल कर लिया | बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |
आरोपी पति कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि वे लालपुर में किराये पर रहते हैं | वह एक हॉस्पिटल में वार्ड बॉय है | उन्होंने बताया कि पत्नी के मोबाइल पर उसके आशिक का बार-बार फोन आता था | जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ | आज फिर से इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी |