छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को फील गुड, राजभवन में बहन जी-गुरु जी सम्मानित, शिक्षकों के प्रोत्साहन के लिए साय सरकार की कवायत सुर्ख़ियों में, राजभवन में शिक्षकों ने गौरव का किया अनुभव….  

0
70

रायपुर: आज शिक्षक दिवस पर राज्य की बीजेपी सरकार ने शिक्षकों को फील गुड करा ही दिया। इस मौके पर अरसे बाद गर्मजोशी के साथ राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को आदर सत्कार के साथ आमंत्रित किया गया था। इसके पूर्व बीते 5 सालों में यही शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर तत्कालीन सरकार के रवैये से दो चार हो रहे थे। लेकिन अब फिजा बदल चुकी है, शिक्षकों की सुध ली जा रही है। आमतौर पर आकर्षक वेतन भत्तों के अलावा इस पेशे में प्रतिभा को निखारने और उसे यथोचित स्थान प्रदान करने में सिस्टम की कंजूसी सामने आते रही है। लेकिन अब इस पर विराम लगता नजर आ रहा है। शिक्षकों की कर्तव्य परायणता के साथ-साथ प्रतिभा का भी सम्मान शुरू हुआ है। इसे औपचारिक ना बना कर नीतिगत बनाने में मुख्यमंत्री साय जोर-शोर से जुटे हुए है। इसके लिए सरकारी तिजोरी खोल दी गई है।

नए स्कूल, शिक्षकों की भर्ती और पढ़ाई पर जोर बीजेपी सरकार का नया दौर चल पड़ा है। इसके दूरगामी परिणाम सकारात्मक रूप से सामने आएंगे। यही उम्मीद शिक्षक जाहिर कर रहे है। समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे शिक्षक कहते है कि वे इस मौके को नई शुरुआत और परंपरा के रूप में देख रहे है। दरअसल साय सरकार ने शिक्षकों को एक छत के नीचे सम्मानित करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 52 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान और 3 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। वे उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में उतारकर अच्छा नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन जी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में सभी शिक्षक गण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है। कई शिक्षक जीवन में पहली बार राजभवन में दाखिल हुए थे। उन्हें कभी भी उम्मीद नहीं थी कि आदर-सत्कार के साथ इस तरह से सरकार याद करेगी। लेकिन राजभवन पहुंचकर उनका यह भ्रम टूट गया। समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षकों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी जाना। कई शिक्षक राजभवन में दाखिल होकर गदगद दिखाई दिए, उन्हें आज अपनी प्रतिभा का सम्मान होते देखकर गौरव का अनुभव हो रहा था। वे बीजेपी सरकार के प्रति कृतज्ञ नजर आ रहे थे। 

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर तीन शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजागया। इनमें बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’, कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। 

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों में दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक कुमारी मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह, बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और  अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी महादीप जंघेल, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी पवन कुमार सेन, कोण्डागांव जिले की व्याख्याता तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक सरस्वती नाग, कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्वेता सोनी और अर्पणा मिश्रा, राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी गोकुल दास जंघेल और जयप्रकाश साहू ने सम्मान ग्रहण किया।

नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी कामता प्रसाद सिंह, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक एलबी सुनिता यादव और व्याख्याता पूनम सिंह साहू, बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक एलबी हिमकल्याणी और व्याख्याता एलबी भुवनलाल साहू, महासमुंद जिले के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता एलबी शैलेन्द्र कुमार नायक, बलरामपुर जिले के शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक विनोद कुमार पंथ, मुंगेली जिले के शिक्षक एलबी डॉ. सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक जितेन्द्र गेंदले, गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक एलबी डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर, धमतरी जिले की व्याख्याता एलबी ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक, रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता, कोरबा जिले के व्याख्याता भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक वसुंधरा कुर्रे, जगदलपुर जिले की व्याख्याता मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक एलबी ककेम नारायण ने राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 प्राप्त कर ख़ुशी जाहिर की।