कटनी / आमतौर पर दोस्तों के बीच हंसी मजाक आम बात है , लेकिन कई बार यह जोखिम भरा होता है | एक ऐसे ही मजाक में युवक की जान खतरे में पड़ गई है | मामला मध्य प्रदेश के कटनी का है | हैरान करने वाले इस वाकये में एक दोस्त ने मजाक वश अपने साथी के साथ कुछ ऐसा किया कि उसकी हालत गंभीर हो गई है | फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दरअसल अस्पताल में भर्ती इस युवक के साथ उसके सहकर्मी दोस्त ने मजाक में एयरप्रेशर द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट (गुदा) में हवा भर दी | चंद मिनटों में ही युवक की हालत बिगड़ गई।

आनन-फानन में घायल युवक को पहले तो कचहरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक फ़िलहाल युवक की हालत बेहद खराब है | हालांकि वे उसके इलाज में जुटे हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया है | इसके बाद पुलिस ने उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | उसने बताया है कि मजाक वश उसने यह कृत्य किया है |

उसने बताया कि मिल में उसके और ऑपरेटर के बीच मजाक चल रही थी | घायल शख्स और वो दोनों दोस्त है | इसी दौरान मजाक-मजाक में मशीन आपरेटर विनोद ठाकुर ने दोस्त सुखराम यादव के के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी | एयर प्रेशर से हवा पेट में पहुंच गई। उसने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय सुखराम कपड़े बदल रहा था | इसी दौरान विनोद को मजाक सूझा और उसने मिल में दाल सुखाने वाले कंप्रेशर नोजल को सुखराम के निजी अंग में लगाकर हवा भर दी। सुखराम फ़िलहाल आईसीयू में भर्ती है | उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है | उसके जारी इलाज के बीच पुलिस ने उसके दोस्त विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
