Tuesday, September 24, 2024
HomeChhatttisgarhये जवान जोश में खो बैठा होश , उफनती नदी पार करने...

ये जवान जोश में खो बैठा होश , उफनती नदी पार करने के चक्कर में जान गंवाते गंवाते बचा , नदी किनारे मौजूद लोगों ने बचाया , बड़ी मुश्किल से बची जान , देखे वीडियों

धमतरी। छत्तीसगढ़ में मानसून अपने पूरे सबाब पर है | राज्य के तमाम इलाकों में हफ्तेभर से अच्छी बारिश हो रही है | इसके चलते नदी नाले उफान पर है | धमतरी सीता नदी भी खतरे के निशान पर बह रही है | सीता नदी से जुड़े छोटे बड़े नालों में भी बाढ़ की स्थिति है | लेकिन कुछ लोग ऐसे है जो पानी के बहाव के विपरीत अपना हुनर दिखाने में पीछे नहीं रहते | भले ही उनकी जान क्यों ना चले जाए | ऐसा ही नजारा बहिगांव के पास सीता नदी के पुल में दिखाई दिया | यहां एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। 

दरअसल इस पुल पर बाढ़ के चलते  2-3  फीट पानी ऊपर चल रहा था | इसी दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस का एक जवान मोटर साइकल पर सवार होकर पूरे जोश के साथ पुल पार करने पर अमादा हो गया | उसे कई लोगों ने रोका लेकिन खतरा मोल लेकर वो बहाव के बीचों बीच पहुंच गया | नतीजा सबसे के सामने था | बहाव के बीच गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वो बाइक समेत पुल में बह गया। हालांकि पुल के आसपास गांव के लोग मौजूद थे | उन्होंने इस जवान को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी | कुछ देर में ग्रामीणों ने किसी तरह से इस जवान को डूबने से बचाया। जानकारी के मुताबिक यह जवान नक्सल प्रभावित नारायणपुर में पदस्थ है , जो कि अपने निजी काम से नगरी इलाके में आया हुआ था।

https://youtu.be/YZFyyTRkJdc
bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img