इस युवक ने लेस्बियन बन कई लड़कियों को फंसाया, न्यूड तस्वीरें खींचकर बिछाया जाल, 21 की उम्र में 40 लड़कियों को ब्लैकमेल किए जाने का मामला, शर्म के मारे कई ने नहीं की शिकायत…

0
6

बेंगलुरु:- बेंगलुरु में एक 21 साल के लड़के की अजीबो गरीब सनक से कई लड़किया शर्मशार हुई है। अब उनके सामने दिक्कत इस बात को लेकर है कि कैसे शिकायत करें। पुलिस ने कहीं गोपनीयता भंग कर दी तो और एक नई मुसीबत। ये लड़का कुंवारी लड़कियों को मॉडल बनाने का सपना दिखाकर उनकी न्यूड तस्वीरें हासिल करता था। ऐसी तस्वीरों को अपने कब्जे में रख उन लड़कियों को ब्लैकमेल करने में भी पीछे नहीं रहता था। कुछ पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने पिछले साल सितंबर में एक लड़की के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। पिछले साल नवंबर में एक पीड़िता ने अलसूर गेट थाने में लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर उसे तलाश करना शुरू किया।कई हफ्तों की ऑनलाइन निगरानी के बाद उसकी पहचान हुई।

बताया जाता है कि, लड़कियों को मॉडल बनाने के लिए झांसा देकर वो उनकी न्यूड तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करता था। यह भी आरोप है कि कई पीड़ितों से वो 2 लाख रुपये तक की उगाही कर चुका है। इस युवक का अपराध करने का तरीका भी चालाकी भरा था। वो सोशल मीडिया पर खुद को लेस्बियन बताता था। उसके झांसे में अब तक 40 लड़कियों को फंसने की जानकारी मिली है। यह भी बताया जाता है कि आरोपी युवक बीएससी का छात्र है। फ़िलहाल उसे बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर पूंछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि मॉडल बनाने का सपना दिखाकर उसने उनकी न्यूड तस्वीरें खींची थी। इन्ही तस्वीरों के जरिये उन्हें ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सबसे पहले फर्जी अकाउंट के जरिए लड़कियों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजता था। झांसा देने के लिए वो बताता था कि वह एक लेस्बियन लड़की है, जो संबंध बनाना चाहती है। इसके साथ ही वह झूठ भी बोलता था कि वह मॉडलिंग फील्‍ड में है। गिरफ्त में आई लड़कियों को वो समझाता था की वो उन्हें भी मॉडलिंग में करियर बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए वह लड़कियों को चार हजार रुपये तक देता था। एक बार फोटो मिलने के बाद वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।
पुलिस के मुताबिक़ गिरफ्तार किए गए लड़के की पहचान कर्नाटक के कोडुगु जिले के रहने वाले प्रपंच नाचप्पा के रूप में हुई है और वह बानसवाड़ी स्थित एक कॉलेज में बीसीए का अंतिम वर्ष का छात्र है।