Friday, September 20, 2024
HomeNationalबिना लक्षण वाली इस महिला ने 71 लोगों से ज्यादा को कर...

बिना लक्षण वाली इस महिला ने 71 लोगों से ज्यादा को कर दिया कोरोना पॉजिटिव, हो जाये सतर्क, बगैर लक्षण वाले मरीजों से आप भी ना हो जाये संक्रमित, बचे इस तरह से

दिल्ली वेब डेस्क / एक बिना लक्षण वाली महिला ने 71 लोगों से ज्यादा को कोरोना वायरस से संक्रमित कर दिया. हालांकि इस महिला को जब संक्रमण का अंदेशा हुआ तो खुद उसने काफी सावधानी बरती थी | फिर भी उसके संपर्क में आये कई लोगों में वायरस फैल गया | जाने अनजाने ही सही , बगैर लक्षण वाले संक्रमित मरीज भी सरकार के लिए चुनौती बन गए है | ऐसे मरीजों को खोज निकालना टेडी खीर साबित हो रहा है | भारत में भी बगैर लक्षण वाले मरीज बड़ी तादाद में सामने आये है | खासतौर पर दिल्ली में , यहां ऐसे मरीजों कि बढ़ती संख्या ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है | कोरोना के लक्षण नजर नहीं आने के चलते ऐसे संक्रमित आम लोगो के संपर्क में रहते है | हालांकि उनके भीतर वायरस का प्रभाव वैसा ही होता है जैसा कि लक्षण नजर आने वाले संक्रमित मरीजों का | ये मरीज तेजी से कई लोगो को संक्रमित कर देते है |

हाल ही में बिना लक्षण वाले मरीजों की पहचान और उनके शरीर में संक्रमण का प्रभाव परखने के लिए कई देशो में स्टडी तेज कर दी गई है | चीन में ऐसी महिला को स्टडी में शामिल किया गया है , जिसने 71 से ज्यादा लोगो को कोरोना संक्रमित कर दिया | बताया जाता है कि इस महिला को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे | वो सामान्य जीवन जी रही थी | एक इलाके में जांच के दौरान इस महिला का टेस्ट किया गया | रिपोर्ट जब पॉजिटिव आई तो डॉक्टर हैरत में पड़ गए | लेकिन तब तक इस महिला के संपर्क में आये ज्यादातर लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे | डॉक्टरों के मुताबिक चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने इस घटना को लेकर स्टडी की है |

CDC का कहना है कि इस महिला ने संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता दिखाई थी | उसने वो सब कुछ सही किया जो WHO के तहत कहा गया था | उसने एक यात्रा से लौटने के बाद खुद को अपने अपार्टमेंट में क्वारनटीन कर लिया था | इस दौरान भी उनमें कोई लक्षण नहीं था | यह महिला अपने अपार्टमेंट में जाने के दौरान लिफ्ट में भी अकेली थीं |

स्टडी के मुताबिक इस महिला ने अमेरिका से चीन की यात्रा से 19 मार्च को की थी | वो चीन के हेलोंगजिआंग में अपने घर लौटी थीं | एयरपोर्ट और सर्किल जांच में वह कोरोना निगेटिव पाई गई थीं, बावजूद इसके उन्होंने खुद को घर में बंद किया था | बाद में रिसर्चर्स ने अपने निष्कर्ष में पाया कि जिस लिफ्ट में अमेरिका से लौटने वाली महिला सवार हुई थीं, उसी लिफ्ट में बाद में सफर करने की वजह से कई पड़ोसी संक्रमित हो गये | इस दौरान केस हिस्ट्री खंगाली गई, इस महिला का तीसरी बार टेस्ट हुआ तो वो कोरोना पॉजिटिव निकली |

उधर इस अपार्टमेंट ग्रुप के एक सदस्य जब स्ट्रोक्स के इलाज के लिए हॉस्पिटल गए तो उन्होंने 28 लोगों को संक्रमित कर दिया | बाद में उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उन्होंने 20 अन्य लोगों को संक्रमित कर दिया | उनकी देखभाल करने वाले दोनों बेटे भी संक्रमित हो गए |

दरअसल केस हिस्ट्री खंगालने के बाद जांचकर्ताओं को पता चला कि एक महिला ट्रैवल कर अमेरिका से लौटी हैं तो उन्होंने दोबारा उनका टेस्ट किया था | अमेरिका से लौटी यह महिला जो पहले निगेटिव आई थीं, इस बार कोरोना वायरस एंटीबॉडी टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं | यानी उन्हें पहले ही कोरोना हो चुका था | लेकिन ना तो उसके लक्षण थे और ना ही रैपिड टेस्ट में वो पॉजिटिव पाई गई थी |

रिसर्चर्स ने स्टडी के निष्कर्ष में लिखा कि हम मानते हैं कि बिना लक्षण वाली महिला और उनके पड़ोसी, लिफ्ट की सतह के संपर्क में आने से पॉजिटिव हो गए | इससे ये पता चलता है कि कैसे बिना लक्षण वाले मरीज से बड़े पैमाने पर वायरस फैल सकता है | अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि भारत में भी कोरोना के लगातार बढ़ते मामलो में बगैर लक्षण वाले मरीजों की कोई भूमिका तो नहीं | इस मामले में भी स्टडी की जरुरत है |

डॉक्टरों की माने तो मौजूदा समय कोरोना संक्रमित और बगैर लक्षण वाले संक्रमितों के अलावा सामान्य व्यक्तियों से भी सुरक्षित रहने की जरूरत है | उनके मुताबिक आपके आसपास दोनों ही तरह के मरीजों की मौजूदगी हो सकती है | इसके लिए सबसे पहले आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करे | दूसरा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग जरूर अपनाये | अपने घरों में सुरक्षित रहे | जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले | इस दौरान मास्क और दस्ताने भी पहने | किसी सरफेस और वस्तु के संपर्क में आने के पहले और फौरन बाद सेनेटराइजर का उपयोग करे | डॉक्टर बताते है कि इस समय कोरोना संक्रमण के फैलने की ज्यादा घटनाए सामने आ रही है | संक्रमितों को पता ही नहीं कि वे कब और किसके संपर्क से प्रभावित हुए है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img