Saturday, September 21, 2024
HomeNationalइस शख्स ने किया बड़ा खुलासा, सुशांत को आखिरी बार देखने शवगृह...

इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा, सुशांत को आखिरी बार देखने शवगृह गई थी रिया चक्रवर्ती, डेडबॉडी देख कहा था- सॉरी बाबू!

मुंबई / सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती कूपर अस्पताल गई थीं, जहां उनकी डेडबॉडी देखने के बाद उन्होंने ‘सॉरी बाबू’ कहा था। बता दें कि 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद सुशांत के पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ था। एक चश्मदीद सुरजीत सिंह राठौड़ ने एक न्यूज चैनल पर ये दावा किया है कि सुशांत की मौत के बाद जब उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल लाया गया था तो रिया चक्रवर्ती वहां आई थीं। सुशांत की डेडबॉडी देखने के बाद उन्होंने कहा था- सॉरी बाबू।

सुरजीत सिंह राठौर ने कहा, 15 जून को 11 बजे मैं कूपर अस्पताल पहुंचा। सूरज सिंह 11.30 बजे पहुंचे। सुशांत की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए। कुछ देर बाद सूरज सिंह कहते हैं, रिया चक्रवर्ती कुछ ही मिनटों में आने वाली है। उसकी मदद करें। वह सुशांत की प्रेमिका है और वह सुशांत को आखिरी बार देखना चाहती है। इसलिए आप इसके बारे में पुलिस से बात करें। मैंने पुलिस अधिकारी से बात की और वह मान गए। 15 मिनट बाद रिया चक्रवर्ती और मैं उसके भाई, मां और एक व्यक्ति के साथ शवगृह के अंदर गए। वह व्यक्ति शायद उनके पिता होंगे।

सुरजीत सिंह राठौर फिल्म निर्देशक 

सुरजीत के मुताबिक मैंने सुशांत के डेड बॉडी से सफेद कपड़ा हदा दिया। उनकी गर्दन पर निशान था। मुझे उस वक्त शक हुआ था। जब मैंने कपड़ा हटाया रिया ने अपना हाथ सुशांत के सीने पर रखा और कहा ‘सॉरी, बाबू’। मैंने सोचा, ‘वह अब सॉरी क्यों कह रही थी?’ मैंने उन्हें रोते हुए बाहर ले गया। दरअसल, एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है उनके पास रिया का एक वीडियो है, जिसमें दिख रहा है कि रिया हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में जा रही हैं। फिर वहां से करीब 45 मिनट बाद बाहर निकलती हैं।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि रिया को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत किसने दी? यहां पुलिस और मृतक के परिजनों की इजाजत के बिना कोई नहीं जा सकता है। फिर रिया अंदर कैसे गईं। वायरल वीडियो के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सवाल उठाया है। उन्होंने सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा- “रिया चक्रवर्ती का मॉर्चरी जाना बेहद संदिग्ध है, क्योंकि सुशांत की मौत के बाद से ही उनका एक्टर से कोई संबंध नहीं था। मुंबई पुलिस को जवाब देना होगा कि आखिर उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले कैसे एंट्री दी। सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।”

ये भी पढ़े : 25 वर्षीय महिला का आरोप – 139 लोगों ने किया रेप, अलग-अलग जगहों पर होता रहा यौन शोषण, निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर किया गया ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img