Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

बांदा सांप के काटने से इंसान की मौत हो जाती है यह तो आम बात है लेकिन क्या सांप के काटने के बाद सांप की मौत हो जाए ऐसा कम ही होता है। यूपी के बांदा जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से शख्स गुस्से से लाल पीला हो गया, उसने सांप को पकड़ा और उसे काटकर खा गया। परिजनों को पता चला तो अधेड़ को अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह पूरा मामला बांदा जिले के स्योहत गांव का है। यहां रहने वाले माताबदल सिंह खेत में काम कर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने से माताबदल सिंह गुस्से से तिलमिला गया और जिस सांप ने काटा उसे पकड़ लिया। इसके बाद सांप को काटकर खा गया। इसके जब वह घर पहुंचा तो हाथों में खून देखकर घर वालो ने पूछा तो पूरी कहानी बताई। यह सुनकर घरवाले घबरा गए और उसे अस्पताल पहुंचाया।
जब डॉक्टरों ने सुना कि उसने सांप को खा लिया है तो वे भी हैरान रह गए। इसके बाद डॉक्टरों ने माताबहल सिंह की जांच की और इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि माताबहल सिंह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। सांप काटने और फिर सांप को मारकर खा जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग माताबहल गुस्से व सांप को मारकर खा जाने की उसकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।
लोग हैरान की सांप को खाने के बाद भी स्वस्थ
लोग हैरान है कि सांप के काटने व उसे मारकार खा जाने के बाद भी कोई स्वस्थ्य कैसे हो सकता है। इसकी जानकारी लगने के बाद गांव में वैद्य टाइप के लोग भी पहुंच गए और जानकारी जुटाने लगे। यही नहीं मामला थाने तक भी पहुंचा। पुलिस भी हैरान है कि कोई सांप को काटकर कैसे खा सकता है। खाने के बाद वह स्वस्थ भी है। जैसा भी है बांधा क्षेत्र की यह घटना धीरे धीरे पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।