नई दिल्ली। आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है। आईपीएल में खेलकर क्रिकेटर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही मिलती है। आज हम बात उन पांच प्लेयर्स के बारे में, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दो धाकड़ भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।
क्रिस गेल पूरी दुनिया में सिक्सर किंग के नाम से फेमस हैं। वह क्रीज पर खड़े-खड़े छक्के लगाने के लिए फेमस हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं।

एबी डिविलियर्स आईपीएल में छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 251 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित ने आईपीएल में 230 छक्के लगाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। उन्होंने आईपीएल में 222 छक्के लगाए हैं।

कीरोन पोलार्ड बहुत ही कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी के करने के लिए जाने जाते हैं। कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल में 218 छक्के लगाए हैं।
