मुंबई / मुंबई से दिल्ली जाने वाले एक यात्री विमान को एक बाज ने ऐसी बाजीगिरी दिखाई कि उसे जमीन पर ला दिया | घटना रविवार की है | हवाई जहाज और इस पक्षी के बीच हुई आमने – सामने की भिड़ंत ने एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया | इंडिगो का विमान 6ई 5047 मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए जा रहा था |

खबरों के अनुसार विमान कुछ दूर पहुंचा ही था कि आसमान में अचानक एक पक्षी उससे टकरा गया | इस हादसे का आभास होते ही पायलट ने कोई जोखिम ना लेते हुए विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लैंड किया| इमरजेंसी लेंडिंग से यात्री भी सकते में आ गए |

उधर इंडिगो ने बताया है कि मुंबई से दिल्ली जाने वाला उसका विमान 6ई 5047 मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लौट आया है। उसके मुताबिक इसके पीछे की वजह विमान का रास्ते में एक पक्षी से टकराना है। इस घटना के बाद इंडिगो ने मुंबई से दिल्ली जाने के लिए दूसरे विमान का प्रबंध किया गया है।

ये भी पढ़े : बाप- बेटी के स्नेह और प्यार के बीच आया लूडो, खेल में चीटिंग, हार से नाराज बेटी पहुंची फैमिली कोर्ट, कहा- चीटर अब मेरे पापा नहीं
हाल ही में पिछले महीने रांची एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एयर एशिया के विमान से भी पक्षी के टकराने की घटना सामने आई थी | इस दौरान भी विमान को आपातस्थिति में वापस रांची हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा था | रांची से मुंबई जाने वाले उस विमान में 176 लोग सवार थे |