
भिलाई : छत्तीसगढ़ में राजभर समाज को एकजुट करने के लिए व्यापक मुहीम छेड़ी गई है। भिलाई में आयोजित एक समारोह में बड़ी तादाद में राजभर समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आर.एस.एस.छ.ग. प्रांत के वरिष्ठ स्वयंसेवक शिरीष अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर युवा पत्रकार रंजना राज ने समाज में फैली कुरीतियों से समुदाय को सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने समाज बंधुओं से दहेज़ प्रथा पर रोक लगाने की अपील करते हुए कहा, कि आज भी कई लड़कियां सिर्फ इसलिए समय पर शादी से वंचित हो रही है, क्योंकि उनके माता-पिता के पास मोटा दहेज़ देने की हैसियत नहीं है।

रंजना राजभर ने समाज को आगाह करते हुए कहा, कि आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से उनका समाज दहेज़ प्रथा के कुप्रभाव से ग्रसित है,उन्होंने समाज के वरिष्ठजनो से फ़ौरन हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई। पत्रकार रंजना राजभर ने कहा, कि शिक्षा में बढ़ौतरी के साथ-साथ आधुनिक संचार साधनों पर सामाजिक स्तर पर भी ज़ोर दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सके।

उन्होंने कहा, कि टेक्नोलॉजी और उच्च शिक्षा अध्ययन की दिशा में राजभर समाज के कई लोगों ने उपलब्धि हासिल की है, ख़ासतौर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में राजभर समाज ने काफ़ी प्रगति की है,लेकिन छत्तीसगढ़ में सामाजिक क्रांति के अभाव से हमारा समाज लगातार पिछड़ रहा है, इसलिए समुदाय का सम्मेलन बेहद ज़रूरी है, यह हमें एकता के सूत्र में बांधता है।

रंजना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में राजभर समाज की जनसंख्या लाखों में है, लेकिन इसका कोई डाटा अभी तक संजोया नहीं गया है, सिर्फ कुछ एक समाज बंधु ही इस दिशा में कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा, कि सामाजिक सदस्यों की गणना को लेकर ठोस पहल की जानी चाहिए।

राजभर सम्मेलन सभा के अध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद सिंह राजभर (राजगुरु) ने सभी समाज बंधुओं का स्वागत किया। इस अवसर पर भोजपुरी लोक गीत गायक कमलेश राजभर (मुंबई) और बिरहा-गायक रामपत राजभर विशेष अतिथि के रूप में मौज़ूद थे।

जबकि डॉ. संजय राजभर (मुंबई), एस. सी. राम राजभर (पूर्व वारंट ऑफिसर), कटेश्वर राजभर, सुभाष राजभर (मुंबई),अवधराम राजभर-अध्यक्ष राजभर सुधार समिति नागपुर (म.हा.), श्री हनुमान राजभर समाजसेवी नागपुर (म.हा.), कैलाश भारद्वाज समाजसेवी, नागपुर, शम्भु राजभर, समाजसेवी नागपुर, चंद्रमा राजभर – इतिहासकार, रायगढ़ (छ.ग.), रामानंद वर्मा रिटायर्ड टाटानगर (झारखंड), विश्वनाथ प्रसाद, स्पेशल टास्क फोर्स राँची, भूपेश राजभर (समाजसेवी) राधेश्याम शर्मा, भगवान दास, सेक्शन इंजीनियर रेल्वे राँची, मनोज राजभर , विशाल राजभर (डांतर), दयानंद राजभर अध्यक्ष-राजभर सेवा संघ मुंबई,अनिल राजभर पूर्व अध्यक्ष-राजभर सेवा संघ मुंबई, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
रंजना राजभर – समाज बंधुओं दहेज़ प्रथा से तोड़ों नाता…






