
खाड़ी देश सऊदी अरब ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। देश ने 40 देशों से पोल्ट्री उत्पादों और टेबल अंडों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और घरेलू बाजार में सुरक्षित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
किसने लिया फैसला?
यह निर्णय Saudi Food and Drug Authority (SFDA) की सिफारिश पर लागू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है और वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति तथा महामारी संबंधी अपडेट के आधार पर समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाएगी।
किन देशों पर लगा बैन?
प्रतिबंधित देशों में शामिल हैं :
- बांग्लादेश
- अफगानिस्तान
- अजरबैजान
- जर्मनी
- इंडोनेशिया
- ईरान
- बोस्निया और हर्जेगोविना
- बुल्गारिया
- ताइवान
- जिबूती
- साउथ अफ्रीका
- चीन
- इराक
- घाना
- फिलिस्तीन
- वियतनाम
- कंबोडिया
- कज़ाकिस्तान
- कैमरून
- साउथ कोरिया
- नॉर्थ कोरिया
- लाओस
- लीबिया
- म्यांमार
- यूनाइटेड किंगडम
- मिस्र
- मेक्सिको
- मंगोलिया
- नेपाल
- नाइजर
- नाइजीरिया
- भारत
- हांगकांग
- जापान
- बुर्किना फासो
- सूडान
- सर्बिया
- स्लोवेनिया
- सी ते डी’आइवर
- मोंटेनेग्रो
इसके अलावा 16 अन्य देशों के कुछ विशेष क्षेत्रों पर भी आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। कुछ देशों पर यह पाबंदी वर्ष 2004 से लागू बताई जा रही है, हालांकि उन देशों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।




