अंबिकापुर : – अंबिकापुर में महाराज के पैलेस में चोरों ने दस्तक़ देकर पीतल की 15KG वजनी सैकड़ो साल पुरानी हाथी की मूर्ति पर हाथ साफ़ कर दिया है। घटना की जानकारी लगने के बाद जाँच में जुटी पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिल पाई है, हालांकि CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अपना जाल फैला दिया है। जल्द ही आरोपियों के पकडे जाने की उम्मीद भी जाहिर की जा रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास में चोरी की घटना से लोग हैरत में है। सरगुजा पैलेस को काफी सुरक्षित माना जाता है। जानकारी के मुताबिक परिसर में स्थित कोठीघर में रखे हाथी को सुनियोजित रूप से चोरी किये जाने की घटना से गहमा -गहमी है। CCTV फुटेज से पता पड़ता है कि 3 अगस्त रविवार की रात लगभग 1 बजे चोर पैलेस में दाखिल हुए थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जाता है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक अज्ञात युवक परिसर में दाखिल हो कर कोठीघर की ओर बढ़ता है, चोरी की नियत से वो पीछे के रास्ते से आया था, लौटते वक्त घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, टीएस सिंहदेव विदेश प्रवास पर बताए जाते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि पैलेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी सुरक्षाकर्मियों को सौंपी गई है। इस परिसर की एक ईमारत को सुरक्षा कोठी घर के नाम से पहचाना जाता है। बताते है कि सुबह कर्मियों को जब चोरी की भनक लगी तो उन्होंने पहले CCTV खंगाला और फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
Read more: छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर महाराज के पैलेस में चोरों की दस्तक़, ऐंटीक हाथी गायब, CCTV में कैद वारदात, चोरो की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो …देखें वीडियो : –
जानकारी के मुताबिक सालो पुरानी हाथी की मूर्ति को करीब दो साल पहले कोठीघर की शान बढ़ाने के लिए रखा गया था। यह पैलेस काफी खूबसूरत और प्राकृतिक रूप से समृद्ध बताया जाता है। इस ईमारत का उपयोग कई सालों तक कांग्रेस कार्यालय के रूप में किया जाता था। फ़िलहाल, समाचार लिखे जाने तक चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर बताये जाते है।
