वेब डेस्क / दुनिया भर में कोरोना ने कहर बरपाया है | लेकिन दुनिया में अभी सिर्फ नौ देश ही ऐसे बचे हैं, जहां कोरोना वायरस का कहर नहीं है | जबकि इन देशों के पड़ोसी देशों की हालत खराब है | दरसअल कम्प्लीट लॉक डाउन की वजह से ये देश अब तक सुरक्षित बचे हुए हैं | जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया के मामलों का एक बड़ा डेटा तैयार किया है | डेटा में उसका लाइव ट्रैकर भी चलता है , जिसमें हर देश के मरीजों और मौतों की संख्या लगातार अपडेट होती रहती है |

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अब दुनिया में सिर्फ चंद ही देश कोरोना से बचे हैं जिन्हें आप उंगलियों पर गिन सकते हैं, 9 देश ऐसे हैं जो कोरोना वायरस की जद में अभी तक नहीं आए हैं | आइए जानते हैं कि ये देश कौन से हैं?

मध्य एशिया में स्थित देश तुर्कमेनिस्तान ने तो अपने देश में कोरोना वायरस शब्द पर ही प्रतिबंध लगा दिया है | मास्क लगाकर घूमने और महामारी की बात करने पर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दे रही है | कोरोना के रोकथाम के सोशल पोस्ट और दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटा दिए गए हैं | यहां सरहद पर लॉक डाउन है | न तो देश से कोई बाहर जा सकता और न ही बाहर से कोई यहां आ सकता है |
ये भी पढ़े : भारत में सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं , लॉक डाउन का कड़ाई से पालन हो रहा है इन राज्यों में , लेकिन अन्य राज्यों में संक्रमण का बढ़ता खतरा , देखे राज्यवार स्थिति

मध्य एशिया का ही दूसरा देश है ताजिकिस्तान | यहां भी ऐसी ही स्थिति है | इस देश ने अपने नागरिको को स्वदेश वापसी की इजाजत नहीं दी है | ताजिकिस्तान देश अपने पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है | यहां लोग ट्रैकिंग-क्लाइंबिंग के लिए आते हैं | इसने मार्च के शुरुआत में ही दुनिया के 35 देशों के नागरिकों को अपने यहां आने से मना कर दिया था | अब इसने कहा है कि न तो कोई विदेशी नागरिक न ही उसका अपना कोई नागरिक विदेश से वहां आ सकता है जब तक सब ठीक न हो जाए |

चीन से सटा हुआ उत्तर कोरिया भी अब तक कोरोना वायरस के चंगुल से मुक्त है | यह दुनिया के सबसे सीक्रेट देशों में से एक माना जाता है | चीन में कोरोना वायरस के फैलते ही इसने अपनी सारी सीमाएं सील कर दी थीं | विदेशी नागरिकों का आना-जाना वैसे ही उत्तर कोरिया में ज्यादा नहीं है | लिहाजा इस देश में संक्रमण का नामोनिशान नहीं है |

उत्तरी अफ्रीका के दक्षिणी सूडान में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है. इस देश की आबादी 1.11 करोड़ है | इस देश की सीमाएं भी सील हैं | न कोई बाहर जा पा रहा है, न ही कोई अंदर आ पा रहा है | लेकिन जनजीवन सामान्य है |

मध्यपूर्वी देश यमन भी अभी तक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा हुआ है | इस देश ने कई सालों तक गृहयुद्ध का सामना किया है | भूख और गरीबी से भी यहां बहुत से लोग मारे गए हैं | लेकिन यहां अभी तक कोरोना नहीं पहुंचा है | यहां की आबादी करीब 3 करोड़ है |

दक्षिण अफ्रीकाई देश बुरुंडी भी कोरोना वायरस के संक्रमण से अछूता है | यह देश अपने वाइल्डलाइफ, जंगल और हरियाली की वजह से जाना जाता है | इस देश में भी कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है | यहां भी कम्प्लीट लॉक डाउन है |

पूर्वी अफ्रीका का मालावी | इस देश की पहचान यहां का वाइल्डलाइफ, जंगल, जीव-जंतु और तट हैं | यहां का ग्रेट रिफ्ट वैली और मालावी लेक काफी प्रसिद्ध है | इस देश में भी अभी तक कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं मिला है | यहां भी कम्प्लीट लॉक डाउन है |

अफ्रीका का लिसोथो देश में भी कम्प्लीट लॉक डाउन है | यह देश अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है | ये देश भी अब तक कोरोना वायरस से अछूता है | इस देश की स्थिति सामान्य है |

अफ़्रीकी देश कोमोरोस देश में भी अब तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है | ये देश भी अफ्रीका में है | ये ज्वालामुखीय द्वीपों का समूह है | लोग इन द्वीपों को परफ्यूम आईलैंड भी कहते हैं | क्योंकि यहां खुशबूदार पेड़ मिलते हैं | कम्प्लीट लॉक डाउन की बजह से यह देश सक्रमण मुक्त है |