ये हैं दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगहें, जहां -100 डिग्री तक जाता है तापमान, जहां के लोग बर्फ पिघलाकर पीते हैं पानी

0
3

नई दिल्ली / दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जहां इतनी ठंड पड़ती है क‍ि लोग पानी पीने के लि‍ए भी बर्फ पिघलाते हैं | इसके बावजूद लोगों ने ऐसे परिवेश में ढलना और जीना सीख लिया है | |जबकि  भारत में पारा 15-20 डिग्री सेल्सियस नीचे क्या चला जाए, लोग ठंड के मारे कांपना शुरू कर देते हैं | यहां 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान का मतलब ठिठुरने वाली सर्दी होती है | तो आइए आज आपको दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगहों के बारे में बताते हैं 

1 . वोस्टोक वैदर स्टेशन, अंटार्कटिका- अंटार्कटिका स्थित रशिया का ये रिसर्च स्टेशन दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है | 21 जुलाई 1983 को यहां तापमान -89.2 डिग्री सेल्सियस तक गया था | गर्मी के मौसम में भी यहां हालात में ज्यादा बदलाव नहीं होता है | उस वक्त भी तापमान लगभग -32 डिग्री टेंपरेचर पर रहता है | 

2 . उलानबाटार मंगोलिया- मंगोलिया की राजधानी उलानबटार दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों में शुमार है |  यहां तापमान कभी -16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाता है |  मंगोलिया की तकरीबन आधी आबादी उलानबाटार में ही रहती है |  यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और म्यूजियम देखने टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं |   

3 . वेरखोयांस्क, रूस- उत्तरी रूस में स्थित वेरखोयांस्क भी बेहद ठंडी जगहों में से एक है | जनवरी में यहां औसत तापमान -48 डिग्री सेल्सियस रहता है | आमतौर पर पारा अक्टूबर से अप्रैल के बीच शून्य के नीचे ही रहता है | गर्मियों के मौसम में थोड़ी राहत होती है, जब पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस के पास होता है |   

4. माउंट डेनाली, अलास्का- समुद्र तल से 6,190 मीटर ऊंचा माउंड डेनाली उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा पर्वत है |  साल 2003 में यहां तापमान -83 डिग्री सेल्सियस गया था | इस पर्वत की चोटी साल के 12 महीने बर्फ और ग्लेशियर से ढकी रहती है |   

5. इंटरनेशनल फॉल्स, मिनेसोटा, अमेरिका- इंटरनेशनल फॉल्स, मिनेसोटा की सबसे ठंडी जगह है | अपने न्यूनतम तापमान के चलते ये जगह ‘आइसबॉक्स ऑफ द नेशन’ का खिताब भी जीत चुकी है | इंटरनेशनल फॉल्स ने आइसबॉक्स फेस्टिवल की मेजबानी करते हुए फ्रोजन टर्की बॉलिंग, स्नो स्कल्प्टिंग और फायरवर्क्स में ये खिताब अपने नाम किया था |

6. फ्रेसर, कोलोराडो – समुद्र तल से 2,613 मीटर ऊंचाई पर स्थित फ्रेसर नाम की जगह पर 1,275 लोग रहते हैं | यहां का औसत तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहता है | ‘आइसबॉक्स ऑफ द नेशन’ के लिए खिताबी जंग में फ्रेसर दूसरा स्थान हासिल कर चुका है |

7. स्नैग, यूकॉन- नॉर्थ अमेरिका का छोटा सा गांव स्नैग भी अपने तापमान के लिए मशहूर है | 1947 में यहां तापमान -63.9 डिग्री सेल्सियस गया था | यूकॉन कनाडा का सबसे कम आबादी वाला प्रांत है, जहां करीब 36,000 लोग रहते हैं |

8. ओइमयाकॉन, रूस- 500 लोगों की आबादी वाला ओइमयाकॉन गांव धरती की सबसे ठंडे जगहों में से एक है. यहां तापमान -71.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है |

9 . लोगन पास, मॉन्टैना (अमेरिका)- समुद्र तल से 5,610 मीटर ऊंचाई पर स्थित लोगन पास का गर्मियों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहता है | 1954 में यहां का तापमान -56 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है | अक्टूबर से अप्रैल के बीच यहां तापमान बढ़ने की संभावना बहुत कम रहती है |  

10 . ईस्ट अंटार्कटिका प्लैट्यू- ईस्ट अंटार्कटिका प्लैट्यू को दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है | यहां तापमान -100 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है |   

ये भी पढ़े : सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को  कोविड-19 नेगेटिव प्रमाणपत्र ले जाना जरूरी, शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए अब पहले से बुकिंग अनिवार्य, भक्तों की भीड़ की वजह से लिया निर्णय