प्रदेश में आज भी होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, देखिए इस जिले में बारिश की संभावना…

0
2

रायपुर।  प्रदेश भर में मानसून के प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की फुहारों से दिन में भीषण गर्मी और रात में होने वाली उमस से राहत मिली है। मौसम का मिजाज बदलने व पारा गिरने से रात में ठंडी हवाएं चल रही है। दिन के अधिकतम तापमान के साथ रात के पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। अगले दो दिनों तक मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा।

read more – VIRAL VIDEO: नशे में धूत लड़की ने पुलिस वाले पर चलाए लात-घूंसे, वीडियो हो रहा वायरल…

राजधानी समेत प्रदेश भर में मंगलवार सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए थे। राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इधर, प्रदेश के कई भागों में आज भारी वर्षा भी हुई। बस्तर के कई क्षेत्रों में वर्षा से निचली बस्तियाें में पानी भर गया। जिससे लोग परेशान हुए।