
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर बड़ा निशाना साधा है,उधर विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए,बीजेपी ने कहा,कि कांग्रेस भ्रम फैला कर सरकार को बदनाम करने में जुटी है| जबकि,भारतीय बाजार को इस डील से सिर्फ फायदा ही फायदा है | संसद में आज NDA और UPA के बीच ट्रेड डील को लेकर जमकर बहस हुई|संसद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में पीएम मोदी पर दबाव में साइन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस डील के जरिये किसानों की मेहनत को बेच दिया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर खुद को नहीं बोलने दिए जाने का भी आरोप लगाया। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं तीन चीजें कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है।

राहुल गांधी यही नहीं रुके उन्होंने कहा, कि मोदी जी घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो ट्रेड डील चार महीने से शुरू रुकी हुई थी, उस डील को नरेंद्र मोदी जी ने कल शाम को साइन कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह डील किसी ना किसी कारण रुकी हुई, कुछ बदला नहीं, किसी ना किसी कारण डील हो गई। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी पर भयंकर दबाव है। उनका जो इमेज का गुब्बारा है, जो हजारों-करोड़ों रुपये से बनाया गया था, वो फूट सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे का बयान मुद्दा नहीं है। ये साइड शो है, इस बात को मैं भी जानता हूं और वह भी जानते हैं। मुख्य बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है यह हिंदुस्तान की जनता को सोचना है।
यह भी पढ़े : लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों के खिलाफ एक्शन,पूरे सत्र के लिए सस्पेंड…
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया ,कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं बोलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के जो किसान है, इस ट्रेड डील में आपकी मेहनत को, आपके खून-पसीने को नरेंद्र मोदी जी ने बेच दिया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि वो कॉम्प्रोमाइज हैं।पीएम मोदी डरे हुए हैं। राहुल ने अमेरिका में अडाणी के खिलाफ केस का भी जिक्र किया। उन्होंने एपस्टीन फाइल का भी जिक्र किया।

उधर,राहुल गाँधी के आरोपों को बेतुका बताते हुए, बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की तर्ज पर बताया है | NDA का आरोप है,कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर देश को बदनाम करने में जुटी है |भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज हर भारतवासी देश भर में पीएम मोदी का साधुवाद कर रहा है, क्योंकि उन्होंने एक बहुत ही बढ़िया ट्रेड डील संपन्न किया है। जनहित को ध्यान में रखने के लिए भारत के भविष्य को चार चांद लगाने वाले डील को फाइनल किया है। मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देता हूं। मैं सभी देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत की अर्थव्यवस्था को, हर गरीब के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाला ट्रेड डील पीएम ने कल तय किया।
गोयल ने कहा कि पीएम ने जो ट्रेड डील फाइनलाइज की है, सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे बढ़िया डील भारत को मिली है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। महीनों से हमारी टीम लगातार बातचीत कर रही थी। कई सारे जटिल विषय थे। कई सारी समस्याएं थीं। भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा हुआ था। सभी को तकलीफ हो रही थी। मित्रता के आधार पर पीएम ने भारत के हितों को प्राथमिकता देते हुए, विश्व के सामने जिस प्रकार से पेश किया है, पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़िया डील मिली है। पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी, दोनों सेक्टर्स को संभाला है। यूएस के साथ ट्रेड डील में कृषि, डेयरी सेक्टर को लेकर भी संरक्षण किया है। इस ट्रेड डील से सभी देशवासी काफी उत्साहित हैं।




