Friday, September 20, 2024
HomeEntertainment'गणपति' और 'कुरान' का मिलन, ये SRK का मन्नत है साहब यहां हर...

‘गणपति’ और ‘कुरान’ का मिलन, ये SRK का मन्नत है साहब यहां हर धर्म मिलेगा’, देखे अंदर की ये खूबसूरत तस्वीर 

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / सेलेब्स द्वारा आयोजित ‘I For India’ कॉन्सर्ट में शाहरुख खान एक गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। लेकिन गाने से ज्यादा शाहरुख की चर्चा उनके घर को लेकर होने लगी। दरअसल शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

https://twitter.com/iamsrk/status/1257051099795787778

इस तस्वीर की खास बात ये है कि इसमें भगवान गणेश की प्रतिमा और कुरान एक साथ रखे गए हैं। इसे लेकर फैंस SRK की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा- ‘अब भाई लॉकडाउन में मुझे गाते हुए भी झेलना पड़ेगा। अबराम कह रहे हैं कि पापा बस बहुत हो गया। पर सब सही हो जाएगा।’

जैसे ही फैंस की नजर पीछे रखी भगवान गणेश की मूर्ति और कुरान पर पड़ी। फैंस उनकी तारीफ करने लगे। एक यूजर ने शाहरुख की तारीफ करते हुए लिखा- गणेश भी मिलेगा, कुरान भी मिलेगा, ये SRK का मन्नत है साहब, यहां आपको हर धर्म मिलेगा।

वहीं एक यूजर ने लिखा- मजहब ना पूछ मुझसे मेरे ऐ दोस्त, मजहब से पहचान में रखता नहीं हूं। क्योंकि अगर मैं अल्लाह पर यकीन रखता हूं, तो भगवान पर भी भरोसा करता हूं। एक ने लिखा- गणपति की मूर्ति बाएं और कुरान दाएं, शाहरुख खान हैं भारत की शान।

https://twitter.com/iStormbreaker_/status/1257147842545815552

ये भी पढ़े : बॉलीवुड सितारे भी भड़के शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखकर, कपिल शर्मा बोले- सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी

शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर ‘मन्नत’ रखा। बंगले के इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img