पंजाब : पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने बीती देर रात अपने शिकंजे में लिया। कांग्रेस का दामन छोड़कर अरोड़ा बीजेपी में हालिया शामिल हुए है। पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मनमोहन कुमार, एआईजी को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी।पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर हुई है| आरोपी से 50 लाख रुपये की रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। सुंदर अरोड़ा ने असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (AIG) मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपये घूस देने की कोशिश की थी और वह ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

बताया जाता है अरोड़ा के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति के मामले सहित कई मामलों की जांच चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को 2 बार तलब किया था। उनको अपनी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जमा करने को कहा गया था। अरोड़ा पंजाब की पिछली कैप्टन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के वफादारों में से एक थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अरोड़ा कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए।

विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य निदेशक वी कुमार ने कहा कि, हमारी टीम ने सुंदर शाम अरोड़ा को रिश्वत की पेशकश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।उनको धारा 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और साथ ही 50 लाख रुपये रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। आज पूर्व मंत्री को अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी। विजिलेंस ब्यूरो ने अरोड़ा को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक प्लान तैयार किया था।मनमोहन ने घूस देने की सूचना विजिलेंस प्रमुख को दी, तो उनको गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया।