अत्याचारी महिला को जहरीला इंजेक्शन लगाकर दी गई मौत, प्रेग्नेंट महिला का पेट चीरकर बच्चा ले भागी थी आरोपी महिला

0
6

नई दिल्ली / आठ महीने से प्रेग्नेंट एक महिला सुरक्षित प्रसव का इंतजार कर रही थी , उसका परिवार नए मेहमान की आस लगाए बैठा था | इस बीच एक दिन एक सिरफिरी महिला उसके घर आई और उसने उस पर हमला कर दिया | इस महिला ने चाकू से पेट चीरकर गर्भ में पल रही बच्ची को बाहर निकाला और उसे अपने साथ लेकर चली गई थी | इस घटना में प्रेग्नेंट महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी | हालांकि नवजात बच्ची की जान बच गई | घटना का फौरन संज्ञान लेकर आरोपी महिला को पुलिस ने धर दबोचा था | इस घटना के 17 साल बाद अब उस आरोपी महिला को मौत की सजा दी गई |

बताया जाता है कि 52 वर्षीय लीजा मॉन्टगोमरी को जहर का इंजेक्शन लगाकर मौत की नीदं सुला दिया गया | यह घटना अमेरिका के मिसूरी में हुई थी | हत्यारी लीजा को अमेरिका के इंडियाना के एक जेल में तैनात मेडिकल कर्मियों ने जहरीले इंजेक्शन का डोज दिया |जानकारी के मुताबिक उसने 2004 में इस वारदात को अंजाम दिया था | | उस वक्त पीड़ित महिला बॉबी जो स्टिनेट 23 साल की थी | शादी के बाद वो पहली बार गर्भवती हुई थी | उनके पेट में 8 महीने का बच्चा पल रहा था | इस घटना से अमेरिका के मिसूरी में निवासरत लोग सहम गए थे | जांच के दौरान पता चला कि लीजा ने बड़ी चालकी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था |

उसने एक ऑनलाइन साइट पर बॉबी से दोस्ती की और फिर उसके घर पहुंची थी | अमेरिका में राजनैतिक घमासान के बीच हत्यारिन को सजा दी गई है | बीते 70 साल में यह पहली बार है जब अमेरिका में किसी महिला को इस तरह से मौत की सजा सुनाई गई थी | बताया जाता है कि 2007 में लीजा को हत्या का दोषी करार दिया गया था | इतने सालों तक मामला क़ानूनी दांवपेचों में उलझा रहा | लीजा के वकील ने इस आधार पर मौत की सजा को टालने की मांग की थी कि वो मानसिक तौर से अस्वस्थ है |

लीजा के वकील ने पिछले हफ्ते अमेरिका के विवादित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी क्षमा की मांग की थी | लेकिन राजनैतिक घमासान के चलते उनकी याचिका पर विचार नहीं हुआ | इस याचिका में वकील ने कहा था कि बचपन में लीजा का शोषण किया गया था | सौतेले पिता और उनके दोस्तों ने लीजा से रेप किया था | इसके चलते वह अवसाद में थी | इसलिए लीजा की मौत की सजा को आजीवन जेल की सजा में बदल दिया जाए | लेकिन तय वक्त पर लीजा को सजा ए मौत दी गई |

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश में क्रिकेटर एमएस धोनी के मुर्गों को बेमौत मारा गया, रांची जाने से पहले कड़कनाथ मुर्गों पर मंडराई मौत, बर्ड फ्लू के अंदेशे के चलते अफसरों ने कड़कनाथ मुर्गों के चूजों को मारने का जारी किया फरमान, हैरत में धोनी