Friday, September 20, 2024
HomeMadhya Pradeshदेश में मंडराने लगा अफ़्रीकी स्वाइन फीवर का खतरा, असम के रास्ते...

देश में मंडराने लगा अफ़्रीकी स्वाइन फीवर का खतरा, असम के रास्ते देश के कई हिस्सों में फ़ैल सकता है संक्रमण , स्वाइन फीवर के कारण अब तक राज्य के 10 जिलों में 14465 सूअरों की मौत , सकते में प्रशासन

दिसपुर वेब डेस्क / एक ओर देश के ज्यादातर राज्य कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है वही अब उनके ऊपर अफ़्रीकी स्वाइन फीवर का भी खतरा मंडराने लगा है | असम में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 10 जिलों में 14,465 सूअरों की मौत हो चुकी है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि असम से सटे राज्यों के मार्फत यह संक्रमण देश के कई राज्यों में फ़ैल सकता है | लिहाजा एतिहात बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है |

असम के पशुपालन मंत्री अतुल बोरा ने न्यूज टुडे को बताया कि अफ्रीकी स्वाइन फीवर के कारण बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उनके मुताबिक बीमारी की रोकथाम के लिए, सरकार ने किसानों को मृत सूअरों को गहराई में दफन करने की सलाह दी है | पशुपालन मंत्री बोरा ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने इस बात की पुष्टि की थी कि यह अफ्रीकी स्वाइन फीवर है। उनके मुताबिक केंद्र सरकार के अनुसार ऐसी बीमारी का देश में यह पहला मामला है।

ये भी पढ़े : ये क्या? 71 साल के बुजुर्ग को भी नहीं छोड़ा, लॉकडाउन में जानकारी के आभाव में सब्जी दुकान क्या खोले रखी, समझाईश देने के बजाये लगवा दी उठक- बैठक, जरा तो रहम करो बुजुर्गों पर, अमानवीय घटनाओं को अंजाम देने वाले कर्मियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करे प्रशासन

बोरा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई साल 2019 तक असम में सूअरों की संख्या 21 लाख थी, लेकिन अब यह बढ़कर करीब 30 लाख हो गई है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img