रायपुर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में 131 नए मरीज मिले है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों जी संख्या 585 हो गई। नए मरीजों के मिलने से प्रदेश में संक्रमण दर 1.39 पर पहुंच गई हैं।
READ MORE- CG BREAKING : नहीं रहे छत्तीसगढ़ के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय…
बता दें कि प्रदेश में मिले 131 मरीजों में से 29 मरीज राजधानी रायपुर में मिले है। वहीं दुर्ग से 21 और सरगुजा में 16 नए मरीजों की पहचान की गई है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
