नई दिल्ली / भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है। देश में गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 22 हज़ार से ज्यादा मामले दर्ज हुए है। करीब ढाई महीने में सामने आए यह सर्वाधिक नए मामले हैं। नए मरीजों के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,85,561 हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 126 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,189 हो गई। देश में अभी 1,89,226 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र, केरल समेत 5 राज्यों से सबसे अधिक मामले
देश में महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और गुजरात सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 13659 के, केरल में 2475, पंजाब में 1393, कर्नाटक में 760 और गुजरात में 675 नए केस सामने आए। महाराष्ट्र के कई जिले में ऐहतियातन नाइट कर्फ्यू के साथ ही आंशिक लॉकडाउन भी लगाया गया है।

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति
कुल केस (Total cases) : 1,12,85,561
कुल ठीक हुए (Total recoveries) : 1,09,38,146
कुल सक्रिुय केस (Active cases): 1,89,226
कुल मौतें (Death toll): 1,58,189