
रायपुर। प्रदेश में आज NHM कर्मचारियों की हड़ताल का 33वां दिन है। वही इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, कि कल कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें NHM कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त करने पर अपनी सहमति दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई, कि आज सभी कर्मचारी अपने कार्यों पर वापस लौट आएंगे।

मंत्री ने यह भी कहा, कि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली के लिए उच्च स्तर पर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, एक महीने के नोटिस वाले कर्मचारियों को आज काम पर लौटने पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। 10 में से 4 प्रमुख मांगों को पूरा किया जा चुका है, जबकि 3 मांगों के लिए एक कमेटी बनाई गई है। शेष 3 मांगों के लिए उच्च स्तर पर बातचीत जारी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्वीकार किया, कि यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि एक महीने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रेड पे के लिए तीन महीने में परीक्षण कराया जाएगा और यदि कर्मचारी हित में हुआ तो इसे लागू भी किया जाएगा। वही दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी भी दी, कि अगर आज शाम तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सैकड़ों संविदा NHM कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। इन कर्मचारियों को 16 सितंबर तक काम पर लौटने का निर्देश दिया गया था लेकिन जब वे काम पर वापस नहीं लौटे तो विभाग ने सख़्त रुख अपनाते हुए उन्हें नौकरी से निकालने का कठोर निर्णय लिया।