हरिद्वार : हिमालय की वादियों में ख़राब मौसम के चलते मौतों की ख़बरें आना शुरू हो गई है | पहाड़ो में लगातार बारिश का असर सड़को पर भी दिखने लगा है | पौंडी गढ़वाल जिले में बारातियों से भरी बस बीती रात 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है| इसमें करीब 45 से 50 लोगों सवार बताए जा रहे हैं| ताजा जानकारी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है| जबकि अभी तक 21 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है |

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है| पीड़ितों के मुताबिक इस बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे | घटना की सूचना मिलते ही रेक्स्यू अभियान शुरू कर दिया गया| यहां रेस्क्यू में SDRF की चार टीमें लगी हुई हैं |

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि,पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में बीती रात हुई बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है| पुलिस और SDRF ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया| घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है| वही उत्तराखंड के एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी है कि पौड़ी गढ़वाल में हुई बस दुर्घटना में अब तक कुल 21 लोगों को बचाया जा चुका है| एसडीआरएफ की 4 टीमें मौके पर हैं|

उधर वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया | उन्होंने लिखा, “लगभग 45 लोगों से भरी बस का पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट दुखद बस दुर्घटना की आपदा कंट्रोल रूम से समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे मे विस्तृत जानकारी ली| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष के माध्यम से बात कर पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये|शासन स्तर पर हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु टीमें रवाना हो चुकी हैं|