Friday, September 20, 2024
HomeCrimeमोदी मंत्रिमंडल की मंत्री रेणुका सिंह का मंत्री पद खतरे में, पूर्व C.S...

मोदी मंत्रिमंडल की मंत्री रेणुका सिंह का मंत्री पद खतरे में, पूर्व C.S विवेक ढांड और ACS एम के राउत की कुर्सी भी खतरे में, एक हज़ार करोड़ के घोटाले में होंगे नामजद, सुनिए, याचिकाकर्ता के वकील की जुबानी

रायपुर | छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग में हुए करोड़ो के घोटाले में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को अपना मंत्री पद गवांना पड़ सकता है | सीबीआई उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधरी, सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना और  आपराधिक षड़यंत्र को लेकर अपराध दर्ज कर सकती है | इन्ही धाराओं में दो अन्य संवैधानिक पदों पर बैठे नौकरशाहों की भी छुट्टी हो सकती है | इसमें RERA  के चेयरमैन विवेक ढांड और सूचना आयुक्त एम. के राउत शामिल है | इनके खिलाफ भी इन्ही धाराओं में प्रकरण दर्ज करने पर विचार किया जा रहा है | सूत्र बता रहे है कि सीबीआई ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज करने को लेकर केंद्र सरकार से क़ानूनी राय मांगी है | सीबीआई के एक ज्वाइंट डायरेक्टर ने बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले की प्रतिलिपि लीगल सेल को भेजी है | बताया जा रहा है कि एक – दो दिन में सीबीआई के अफसर समाज कल्याण विभाग में दबिश देने की तैयारी में है | इसे लेकर विभाग में खलबली मची हुई है | सूत्र बता रहे है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद समाज कल्याण विभाग के कई दस्तावेज इधर से उधर हो गए है | इस मामले में विभाग के एक वरिष्ठ अफसर की सक्रियता चर्चा में है | इस मामले को लेकर भ्रष्टाचार के याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में पैरवी करने वाले वकील देवरश्री ठाकुर ने न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ को बताया कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारिओं ने सुनियोजित रूप से इस घोटाले को अंजाम दिया था  |

 
सुनिए, वकील साहब की जुबानी 

https://youtu.be/FjhMpCXFIh8
bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img