रायपुर। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल, रजनीश कुमार के ध्यानाकर्षण के जरिए बलौदाबाजार में पदस्थ कृषि उपसंचालक द्वारा अनियमितताएं बरतने का अरोप लगाया। उन्होंने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग की। कृषि मंत्री ने सदन में ही उप संचालक के निलंबन की घोषणा कर दी।

विधानसभा में विपक्ष ने उपसंचालक कृषि की अनियमितता का मामला सदन में उठाया। मंत्री रविन्द्र चौबे ने उपसंचालक कृषि के निलंबन की सदन में ही घोषणा कर दी। मंत्री ने विपक्ष के आरोपों की जांच और कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया। विपक्ष ने उपसंचालक कृषि पर शासन की योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाया है।