Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

पंजाब में लॉकडाउन 1 मई तक बढ़ा , कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी लॉकडाउन बढ़ने के आसार , कांग्रेस आलाकमान ने अपने मुख्यमंत्रियों को कोरोना से निपटने के लिए हर संभव सहायता का दिया भरोसा
चंडीगढ़ वेब डेस्क / पंजाब में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है | दरअसल राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है | लिहाजा कैबिनेट ने लॉकडाउन बढ़ाने को मंजूरी दी | पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पहले ही राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत देते हुए कहा था कि उनकी सरकार इसे बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है क्योंकि पाबंदियां हटाने के लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र की ओर से राज्यों के लिए तय 15 हजार करोड़ रुपए का पैकेज नाकाफी है और ऐसे में मोदी सरकार को प्रदेश सरकारों को पर्याप्त वित्तीय मदद देनी चाहिए।
बताया जाता है कि पार्टी आलाकमान ने भी राज्य सरकार के इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है | आलाकमान ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कोरोना से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश देते हुए हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है | अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि कांग्रेस शासित अन्य दो राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी लॉकडाउन अगले 15 दिनों तक बढ़ सकता है | हालांकि 11 अप्रैल को इस बारे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद कोई फैसला लेंगे |
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी भी कांग्रेस शासित प्रदेशों से सतत संपर्क बनाये हुए है | दरअसल पंजाब में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है | यहां संक्रमितों की संख्या 141 हो गई है | जबकि 12 लोगों की जाने जा चुकी है | वही 4 लोग ठीक भी हुए है | राजस्थान में 463 मामले सामने आये है | यहां 3 लोगों की मौत हुई है , जबकि 21 लोग ठीक हुए है | छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18 है | जबकि 9 मरीज ठीक भी हुए है जो होम क्वारंटाइन हुए है |