Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhबीजेपी के श्वेत पत्र की मांग पर सरकार का करारा तंज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

बीजेपी के श्वेत पत्र की मांग पर सरकार का करारा तंज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा नान घोटाला, खदान घोटाला या दामाद घोटाला, पूछा आखिर किस बात के लिए जारी करे श्वेत पत्र 

रिपोर्टर – अदिती मजूमदार 


रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर करारा हमला किया है | बीजेपी के धान पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए, भूपेश बघेल ने जबरदस्त तंज कसा है | उन्होंने पूछा कि आखिर किस बात के लिए श्वेत पत्र जारी करे ?  बघेल यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि क्या नान घोटला, खदान घोटाला या दामाद घोटाला के लिए श्वेत पत्र जारी करें ?  उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए धान खरीदी पर राजनीति कर रहे है | बिचैलियों का धान खपाने से रोका गया इसलिए भाजपा प्रदर्शन कर रही है |   


 अमेरिका के दस दिनों के दौरे के बाद राजधानी रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के आंदोलन पर भी तीखे पलटवार किए | उन्होंने धान खरीदी पर बीजेपी के श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर खुद सवाल दाग दिए | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी पर सियासत को लेकर तीखे तेवर दिखाते हुए दो टूक कहा कि राज्य में पहली बार रिकार्ड धान खरीदी हुई | क्योंकि विपक्ष के पास अब कोई मुदृदा बचा नहीं है, इसलिए वो धान खरीदी पर राजनीति करने लगे है | 


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य के सभी किसानों से धान खरीदी है | जबकि भाजपा बिचैलियों का धान खपाने की कोशिशें करती रही | उन्होंने कहा कि जब सरकार ने सख्ती के साथ इसे रोका तो बौखलाकर वो प्रदर्शन कर रहे है | धान खरीदी पर श्वेत पत्र जारी करने मांग पर मुख्यमंत्री बघेल के तेवर सख्त नज़र आये | उन्होंने पूर्ववर्ती रमन सरकार के घोटाले का हवाला देकर पूछा कि सरकार को आखिर किस बात के लिए श्वेत पत्र जारी करना चाहिए | उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र तो उन लोगों को जारी करना चाहिए था जिन्होनें इन घोटालों को अंजाम दिया है | 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में धान की खरीदी की गई है | उनके मुताबिक राज्य में किसानों को धान की कीमत 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने की वजह से किसानों की संख्या भी बढ़ी है | वहीं किसान दोबारा कृषि की तरफ लौटे है | उन्होंने बताया कि राज्य में इस बार ढाई लाख से ज्यादा किसानों ने अपना धान बेचा है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img