Friday, September 20, 2024
HomeCrimeमंगेतर के दोस्तों ने अपनी होने वाली भाभी के साथ किया गैंगरेप,ट्रेन में सीट का वि‍वाद होने...

मंगेतर के दोस्तों ने अपनी होने वाली भाभी के साथ किया गैंगरेप,ट्रेन में सीट का वि‍वाद होने पर युवती ने अपने मंगेतर को किया कॉल, मदद के लिए भेजे गए दोस्तों की बदल गई नीयत, बाइक से घर जाते वक़्त दिया घटना को अंजाम 

बुलंदशहर वेब डेस्क / उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपने मंगेतर को मदद के लिए मोबाइल करना एक युवती को महंगा पड़ गया है | मंगेतर के तीन साथियों ने उस युवती के साथ गैंग रेप किया | दरअसल यह तीनों आरोपी इस युवती को ट्रेन में विवाद होने पर उसे बचाने के लिए स्टेशन आए थे | युवती को सुरक्षित घर ले जाने के लिए   आरोपियों ने उसे स्टेशन अपनी  बाइक में बिठा लिया | रास्ते में इन तीनों युवको ने इस युवती के साथ गैंगरेप किया | पीड़ित युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है | इनमे से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| जबकि दो फरार है|   

मामला बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र का है | पुलिस के अनुसार युवती जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है| फ़िलहाल वो नौकरी के लिए गाजियाबाद में रह रही है | 

पुलिस के मुताबिक युवती और एक अन्य यात्री के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था| महिला बुधवार को ट्रेन से अरनिया से गाजियाबाद जा रही थी | रास्ते में ट्रेन में ही सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से युवती ने विवाद के दौरान उसने अपने मंगेतर को फोन करके घटना की जानकारी दी और मदद मांगी | इसके बाद मंगेतर ने अपने तीन साथियों को मदद के लिए रेलवे स्टेशन पर भेज दिया | बताया जा रहा है कि तीनों साथियों ने विवाद के हल के बाद इस युवती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ चल दिए| लेकिन घर पहुँचने से पहले रास्ते में उनकी नीयत खराब हो गई | 

पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | बुलंद शहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा पीड़ित युवती को दिलाया है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img