Friday, September 20, 2024
HomeNEWSरेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, उत्तर प्रदेश...

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

दिल्ली वेब डेस्क / रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शनिवार को निधन हो गया है। यह जानकारी रेल मंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है। पीयूष गोयल ने ट्विटर लिखा कि ‘अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें। ’चंद्रकांता गोयल भारतीय जनता पार्टी की नेता थीं। वह माटुंगा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी थीं।

पीयूष गोयल की मां के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय पीयूष गोयल जी, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है | मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं | प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें | दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img