
मुंबई: देश को पहली संगीतमय सड़क (म्यूजिकल रोड) मिली है। यह सड़क मुंबई कोस्टल रोड कॉरिडोर पर बनाई गई है। यहां वाहन चलाने पर ‘जय हो’ गाना सुनाई देता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इस सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। यह विचार पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने दिया था।

कहां बनी है यह संगीतमय पट्टी?
वाहन जब तय गति से सड़क पर चलते हैं, तो सड़क में बने खास खांचे आवाज करते हैं। इनसे ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म का गाना ‘जय हो’ बजता है। बीएमसी ने यह खास हिस्सा नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाली लेन पर बनाया है। यह सड़क धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर है।




