राजनांदगांव में मिला मादा तेंदूए का शव, शिकारियों ने क्रुरता की हदें पार करते हुए पैर, पूंछ और दांत काटकर ले गए अपने साथ, जांच के लिए डीएफओ की अध्यक्षता में टीम गठित, देखें वीडियो…

0
6

मनोज सिंह चंदेल

मनोज सिंह चंदेल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में इंसानियत को र्शमसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिकारियों ने क्रुरता की हदें पार करते हुए एक मादा तेंदुए की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद उसके पैर, पूंछ और दांत काटकर अपने साथ ले गए। मंगलवार देर शाम तेंदुए का शव मगरकुंड गांव में पड़ा मिला। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। हालांकि अभी तेंदूऐ के मौत का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया से जहर देकर हत्या करने की आशंका है। उसकी मौत का पता लगाने के लिए बिसरा जबलपुर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के गंडाई क्षेत्र से लगे मगरकुंड गांव में मंगलवार शाम को मादा तेंदुए का शव मिला था। जिसकी सूचना के बाद राजनांदगांव से वेटरनरी डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई थी।

डॉक्टरों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया है। हालांकि अभी उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इसका पता लगाने के लिए बिसरा जबलपुर भेजा गय है। जहां तेंदुए का DNA टेस्ट भी होगा। इसके बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। रिर्पोट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत आखिर कैसे हुई।

जांच के लिए DFO की अध्यक्षता में बनाई गई टीम

दुर्ग CCF शालिनी रैना ने बताया कि DFO की अध्यक्षता में एक टीम बनाकर इसकी जांच की जा रही है। इसमें डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम किया गया है, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए का शिकार उसके अंगों को बेचने के लिए ही किया गया है। हालांकि इस तरह से मारने को का कारण काफी उलझा हुआ है।