
आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस बार नवरात्रि 19 से 27 मार्च 2026 तक मनाई जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खानपान में संयम जरूरी होता है, लेकिन सीमित विकल्प होने के कारण लोग अक्सर या तो लंबे समय तक भूखे रहते हैं या तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन कर लेते हैं। इसका असर शरीर पर पड़ता है और थकान, कमजोरी व डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि व्रत के दौरान ऐसे आहार चुने जाएं, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण भी दें। मूंगफली, मखाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, साबूदाना, दही और फल जैसे खाद्य पदार्थों से कई हेल्दी और टेस्टी डिशेज तैयार की जा सकती हैं। आइये जानते है आसान फलाहार रेसिपीज और व्रत के दौरान सेहतमंद रहने के टिप्स।
व्रत के लिए 12 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज
1. साबूदाना खिचड़ी – एनर्जी से भरपूर और हल्की डिश
2. रोस्टेड मखाना – हेल्दी स्नैक, जल्दी बनने वाला
3. राजगिरा आलू पराठा – फाइबर और कार्ब्स से भरपूर
4. कुट्टू आलू पराठा – लंबे समय तक पेट भरा रखे
5. सिंघाड़े के आटे की बेक्ड पूड़ी – तली चीजों का हेल्दी विकल्प
6. फल-दही स्मूदी – तुरंत एनर्जी देने वाला ड्रिंक
7. कुट्टू चीला – प्रोटीन और स्वाद का अच्छा कॉम्बिनेशन
8. लौकी रायता – पाचन के लिए फायदेमंद
9. शकरकंद चाट – विटामिन और मिनरल्स से भरपूर
10. मखाना खीर (लो शुगर) – मीठा भी, हेल्दी भी
11. फ्रूट सलाद – नेचुरल शुगर और फाइबर का अच्छा स्रोत
12. कुट्टू इडली – हल्की और आसानी से पचने वाली डिश







