Friday, September 20, 2024
HomeEntertainmentसुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे...

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में भाभी ने तोड़ा दम

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से परिवार, फैन्स और बॉलीवुड सदमे में है | सुशांत की खुदकुशी के सदमे उनकी चचेरी भाभी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और सोमवार को उनकी भी मौत हो गई | सोमवार को देवर सुशांत के आत्महत्या की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी का निधन हो गया |

जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा का निधन उस वक्त हुआ, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं। रविवार को जैसे ही उन्होंने सुशांत की मौत की खबर सुनी उनकी हालत और भी बिगड़ने लगी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। सुधा और उनका परिवार सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहता है। अभिनेता की मौत के बाद से इस इलाके में पहले से ही सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन परिवार में एक और मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। कई लोगों ने सुशांत की मौत पर सवाल भी उठाए हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े : सुशांत की मौत को कंगना ने बताया प्लांड मर्डर, बोलीं- वो रैंक होल्डर था कमजोर नहीं , देखे वीडियों

विसरा सैम्पल को सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा | सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस बात की पुष्टि की है कि वो 6 महीनों से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे | इधर सुशांत की खुदकुशी की वजह तलाशने के लिए पुलिस ने सबसे पहले उनके फोन रिकॉर्ड्स को खंगालना शुरू किया है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img