Friday, September 20, 2024
HomeCrimeसुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती को CBI ने जारी किया समन,...

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती को CBI ने जारी किया समन, पूछताछ के लिए बुलाया , रिया को देने होंगे इन सवालों के जवाब

मुंबई / सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से पूछताछ के बाद अब सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन दे दिया है। इस दौरान 14 जून को सुशांत की मौत वाले दिन उनके घर में मौजूद हाउसकीपर नीरज, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत से दोबारा बयान लिए गए। संभावना जताई जा रही है कि आज रव‍िवार को सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।

केस में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज किया था। रिया पर सुशांत की मौत का जिम्मेदार, पैसों की हेराफेरी समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार रिया से पूछताछ कर चुकी है। रिया के अलावा उसके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत और सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी बयान लिए जा चुके हैं। हालाकि रिया और शोविक के बयानों से ईडी संतुष्ट नहीं है। रिया अपनी इनकम और खर्च का साफ ब्यौरा नहीं दे पाई हैं।

नीरज, सिद्धार्थ और दीपेश की गवाही लेने के बाद रव‍िवार को सीबीआई रिया से पूछताछ कर सकती है। पिछले दिनों महेश भट्ट संग रिया के वायरल व्हॉट्सऐप चैट ने मामले को और तूल दे दी है। रिया के ये मैसेजेज सुशांत का घर छोड़ने के ठीक बाद उन्होंने महेश को किए थे। इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस में सुशांत के अंतिम दर्शन के वक्त उन्हें ‘सॉरी बाबू’ कहना लोगों के मन में सवाल पैदा कर रहा है। रिया पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने ही सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था।

रिया को देने होंगे इन सवालों के जवाब

  1. क्या आपने कोई सुशांत को दवा दे रही थीं? 
  2. क्या आपने सुशांत को किसी डॉक्टर को दिखाया था? 
  3. क्या यह सही है कि आपके पिता ने सुशांत को दवाएं दी थीं? 
  4. हिंदुजा अस्पताल में सुशांत को भर्ती क्यों कराया गया था? 
  5. क्या आपने सुशांत के परिवार को बताया था कि सुशांत की तबीयत ठीक नहीं है? 
  6. क्या आपने सुशांत सिंह के साथ कोई फिल्म साइन की थी?
  7. आपने सुशांत सिंह राजपूत के साथ कंपनी की शुरुआत क्यों की?
  8. क्या आपने सुशांत की तरफ से कोई पेशेवर निर्णय लिया?
  9. लॉकडाउन के दौरान आपके घर कौन आया था?
  10. आपका सुशांत सिंह के साथ ब्रेकअप क्यों हुआ?
  11. क्या आपकी सुशांत की बहन के साथ किसी तरह का विवाद था?
  12. किसने आपको बताया कि आपका सुशांत के साथ रिलेशन अच्छा नहीं चल रहा है? 
  13. आपको सुशांत की मौत के बारे में किसने बताया?
  14. सुशांत की मौत के बाद क्या आपने परिवार को संपर्क किया?
  15. सुशांत की मौत के बाद क्या आप बांद्रा स्थित उनके फ्लैट गई थीं?
  16. आप कूपर अस्पताल के मुर्दाघर क्यों गई थीं?
  17. मुंबई पुलिस ने आपसे कितनी बार पूछताछ की?
  18. आपने बांद्रा के डीसीपी से बातचीत क्यों की?
  19. आपको क्या लगता है कि सुशांत सिंह की मौत कैसे हुई?
  20. आप सिद्धार्थ पिठानी से कब मिलीं?
  21. आपने सुशांत के घर से कर्मचारियों को क्यों निकाला?
  22. क्या सुशांत की मौत के बाद आप पिठानी और मिरांडा के साथ संपर्क में थीं?
  23. यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था?
  24. सुशांत के अकाउंट से पैसे कहां गए?
bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img