सर्वे में हुआ खुलासा , एशियाई देशों में सबसे अधिक भ्रष्ट भारत, सबसे ज्यादा सरकारी भ्रष्ट्राचार से परेशान है लोग 

0
5

नई दिल्ली / भारत के लोग बाकी चाहे जिस काम में पीछे हों, लेकिन घूसखोरी में किसी से कम नहीं है। स्थिति यह है कि एक सर्वे में सामने आया है कि भारत के लोग घूसखोरी में बांग्लादेश से भी काफी आगे हैं। रिश्वतखोरी के मामले में भारत की स्थिति एशिया में सबसे ज्यादा खराब है। इस सर्वे के अनुसार भारत में घूसखोरी की दर 39 फीसदी है। हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने कभी घूसखोरी न की हो या फिर जिसका सामना घूसखोरी से कभी न हुआ हो। शायद यही वजह रही कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल  ने भ्रष्टाचार को लेकर एक सर्वे किया।

सर्वे के नतीजे बिल्कुल भी चौंकाने वाले नहीं हैं पर हमारे लिए शर्मनाक अवश्य हैं। दुनियाभर में भ्रष्टाचार के मामलों में हमारा देश भारत सर्वोच्च स्थान पर है। यह वाकई हमारे लिए शर्मनाक है। यह हमें इस बात का भी एहसास कराता है कि अपने पहले ही टर्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को नोटबंदी जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर क्यों होना पड़ा होगा!

गौरतलब है कि सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए रिश्वत देने में भारत के लोग एशिया में सबसे आगे हैं। यहां लोगों को किसी न किसी रूप में घूस देनी ही पड़ती है। यह जानकारी भ्रष्टाचार पर काम करने वाले ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की बुधवार को जारी रिपोर्ट में सामने आई है। इसके मुताबिक, एशिया प्रशांत क्षेत्र में रिश्वत के मामले में भारत शीर्ष पर है, जबकि जापान सबसे कम भ्रष्ट है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एशिया के अन्य देशों में कंबोडिया दूसरे और इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एशिया में हर पांच में से एक ने रिश्‍वत दी है। हालांकि, सर्वे में शामिल 62 फीसदी लोग मानते हैं कि भविष्‍य में हालात सुधरेंगे।

39 फीसदी भारतीयों ने माना काम करवाने के लिए दी रिश्वत

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 39 फीसदी भारतीय मानते हैं कि उन्‍होंने अपना काम करवाने के लिए रिश्‍वत का सहारा लिया। कंबोडिया में ये दर 37 फीसदी और इंडोनेशिया में ये 30 फीसदी है। बता दें कि वर्ष 2019 में भ्रष्‍टाचार के मामले में भारत दुनिया के 198 देशों में 80वीं पायदान पर था। इस संस्‍था ने उसे 100 में से 41 नंबर दिए थे। वहीं, चीन 80वें, म्‍यांमार 130वें, पाकिस्‍तान 120वें, नेपाल 113वें, भूटान 25वें, बांग्‍लादेश 146वें और श्रीलंका 93वें नंबर पर रहा।

जानिए भारत में कहां सबसे ज्यादा बेइमानी भारत में सर्वे में शामिल लोगों से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, पुलिस के संपर्क में आए 42 फीसदी लोगों ने घूस दी थी। पहचान पत्र जैसी सरकारी दस्‍तावेज को पोन के लिए 41 फीसदी लोगों को घूस देनी पड़ी है। वहीं निजी कनेक्‍शन हासिल करने के लिए सबसे ज्‍यादा पुलिस (39%), आईडी हासिल करने (42%) और अदालती मामलों (38%) से जुड़े रहे हैं।