Friday, September 20, 2024
HomeNationalहैरत करने वाली तस्वीरें आई सामने, चीन की लैब में वायरस से...

हैरत करने वाली तस्वीरें आई सामने, चीन की लैब में वायरस से भरे फ्रिज की सील टूटी थी ? सरकारी गोपनीयता तोड़ते हुए तस्वीरें आई सामने, देखे तस्वीरें 

दिल्ली वेब डेस्क / दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चीन शक के दायरे में है | उसे कई देश संदिग्ध निगाहो से देख रहे है | वे मानते है कि चीनी झूठ के चलते दुनिया में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है | इसके साथ ही चीन की सरकार और वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पर सवाल उठने तेज हो गए हैं |

कई देश इस थ्योरी में दम बता रहे हैं कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से लीक होकर इंसानों में फैला | अमेरिका भी लैब को लेकर जांच की बात कह चुका है | इस बीच अब कुछ तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के एक फ्रिज की सील टूटी हुई थी जिसमें कोरोना वायरस रखे गए थे |

ये भी पढ़े : धूप में मर गया कोरोना ,यूरोप में ख़ुशी की लहर, वैज्ञानिको के एलान से संक्रमितों ने ली राहत की साँस, US सरकार ने कहा- प्रयोग के अंतिम नतीजे आने बाकी 

असल में वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की ये तस्वीरें पहली बार 2018 में चाइना डेली न्यूजपेपर ने ट्विटर पर प्रकाशित किया था | लेकिन चीनी सरकार के दबाव के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया | लेकिन एक बार फिर ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |इसे देखकर चीन की सरकार पसोपेश में है | वो इसे रोकने में जुटी है |

इस पर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि हमारे किचन के फ्रिज की सील भी इससे बेहतर होती हैं | मीडिया में वुहान की लैब पर सवाल उठने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि हम इसकी जांच करेंगे |

ट्रंप ने यह भी कहा कि वे अमेरिका की ओर से वुहान इंस्टीट्यूट को दिए जाने वाले फंड को खत्म कर देंगे | वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि लैब से वायरस लीक होने के मुद्दे पर बीजिंग को साफ-साफ बता देना चाहिए था | उन्होंने हैरानी जताई कि इसे गोपनीय रखा गया |

ये भी पढ़े : अनुष्का शर्मा ने खींची विराट कोहली की टांग, बोलीं- ऐ कोहली चौका मार न, देखें Video

उधर अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा कि अगर चीन दुनिया के साइंटिस्ट को अपने यहां आने दे और ये बता दे कि वायरस कैसे फैला तो यह दुनिया को सहयोग करने का सबसे अच्छा तरीका होगा | हालांकि चीन ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है |

वॉशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट में कहा था कि अमेरिकी राजनयिकों ने 2018 में वुहान की लैब से जुड़ी जानकारी भेजी थी और इस बात का भी उल्लेख भी किया था कि लैब में चमगादड़ में मिलने वाले वायरस पर काम चल रहा है | इससे नई तरह की सार्स जैसी महामारी फैलने का खतरा है | फ़िलहाल इन तस्वीरों से चीन का सच दुनिया के सामने आने लगा है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img