Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhनाबालिग बेटे ने मां-बाप का किया क़त्ल, पहले कुल्हाड़ी से हमला कर...

नाबालिग बेटे ने मां-बाप का किया क़त्ल, पहले कुल्हाड़ी से हमला कर सुलाया मौत की नींद, फिर घर में ही दफनाया, बोला- नहीं करते थे प्यार…

सरगुजा| छत्तीसढ़ में अपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. एक तरफ राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं, तो वहीँ अन्य जिलों से भी क्राइम की ख़बरें सामने आ रही हैं. हालांकि  पुलिस कार्रवाई कर रही हैं लेकिन बदमाशों में खौफ नहीं दिख रहा. ताजा मामला सरगुजा का हैं जहाँ 17 साल के लड़के ने अपने ही माता-पिता को मार कर शव को दफना दिया। इस हत्याकांड का पता तब चला जब 5 दिन बाद लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा। घर में परिजनों के नहीं मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानिए मामले का सम्पूर्ण विवरण :

मिली जानकारी के मुताबिक, उदयपुर क्षेत्र के ग्राम खोधला निवासी जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह गुरुवार को घर पहुंचा तो मां-बाप नहीं थे। उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी। इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस पहुंची तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आरोपी लड़का 12वीं फेल है और काफी गुस्सैल स्वभाव का है। उसे हमेशा लगता था कि उसके माता-पिता बड़े भाई को ज्यादा प्यार करते हैं। बड़े भाई की एक साल पहले ही शादी हुई है। वह माइंस में मजदूरी करता है और अपने ससुराल में रहता है। आरोपी कुछ नहीं करता था, इसके चलते अक्सर परिजन डांटते-फटकारते भी थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर उसके मन में और गुस्सा भर गया था। हालांकि पुलिस को लगता है कि लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मामले की जांच और गांव वालों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि उसने माता-पिता की हत्या करीब 5-6 दिन पहले लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से की थी। पहले घर में पिता का शव दफना दिया, लेकिन मां को दो दिन बाद दफनाया। इसके बाद उसी घर में सोता और खाना बनाता रहा। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है। वह मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने ही आरोपी के बयान लिए और फिर शवों को बाहर निकलवाया। फिलहाल आगे कार्रवाई जारी है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img