Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - Rashifalदुनिया का एक ऐसा रहस्यमयी गांव जहां पैदा होती हैं केवल लड़कियां,...

दुनिया का एक ऐसा रहस्यमयी गांव जहां पैदा होती हैं केवल लड़कियां, वैज्ञानिक भी हैरान

नई दिल्ली। जहां एक ओर विज्ञान ने अच्छी तरक्की कर ली है और प्रकृति के गहरे रहस्यों को सुलझा लिया है, वहीं दूसरी ओर दुनिया में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं जिन्हें सुलझाते हुए वैज्ञानिकों के पसीने छूट गए हैं। दुनिया में अभी भी कई ऐसी रहस्यमयी चीजें और जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं

जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे, आपको हमारी बात पर यकीन नहीं होगा। दुनिया में एक ऐसा गांव मौजूद है, जहां 12 साल से केवल लड़कियों का जन्म हो रहा है। यहां कई सालों से एक भी लड़के का जन्म नहीं हुआ है। ये बात जानकर जितनी हैरानी आपको हुई है उतनी ही हैरानी वैज्ञानिकों को भी हुई और उन्होंने इसके कारणों का पता लगाने की ठान ली। लेकिन अभी तक वो लोग इस रहस्य को नहीं सुलझा सके हैं, कि इस गांव में आखिर ऐसा हो क्यों रहा है?

पोलैंड में स्थित इस रहस्यमयी गांव का नाम मिजेस्के ओद्रजेनस्की है। 12 साल से किसी लड़के के जन्म से अछूते इस गांव के मेयर ने साल 2019 में एक एलान किया था, जो काफी हैरान करने वाला है। इस घोषणा के अनुसार, अगर किसी गांव में लड़के का जन्म होता है तो वो उस परिवार को इनाम देकर सम्मानित करेंगे। वैज्ञानिकों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने इस पर रिसर्च करना शुरू कर दिया, काफी शोध करने के बाद भी उन्हें किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिल सकी। वैज्ञानिकों के अलावा कई पत्रकारों और फिल्म निर्माताओं ने भी इस पर काफी शोध किया, लेकिन असफल रहे।

300 आबादी वाले दुनिया के इस अनोखे गांव में एक बार अग्निशामकों के यूथ वॉलिंटियर्स के लिए एक क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरी टीम लड़कियों की थी। इसी आयोजन के बाद से ये गांव दुनिया के सामने आया और इस पर चर्चा होने लगी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img